फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   woman jumped with son from 50 ft high bridges

50 फिट ऊंचे पुल से बेटे के साथ कूदी महिला

Fri, 03 Nov 2017 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 03 Nov 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
woman jumped with son from 50 ft high bridges
बच्चे के साथ पुल से कूदने वाली महिला। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के सरसावा में 50 फीट ऊंचे रेलवे पुल से एक महिला ने पहले अपने 10 वर्षीय पुत्र को नीचे फेंक दिया फिर खुद कूद गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


 उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। माना जा रहा है कि पारिवारिक कलह के चलते महिला ने ये कदम उठाया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को शुगर मिल स्थित रेलवे ब्रिज पर एक महिला करीब 10 साल के एक बच्चे के साथ काफी देर से ब्रिज पर घूम रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक शाम 4 बजे के करीब उसने अपने 10 साल की आयु के पुत्र को पुल से नीचे फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये देख लोगों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग कुछ समझ पाते महिला भी ब्रिज से नीचे कूद पड़ी। यह देख लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी तथा महिला को हिला डुला कर देखा। 

  करीब 50 फुट की ऊंचाई से कूदी महिला तथा उसका बच्चा बुरी तरह से घायल हो गए। इसी बीच 100 नंबर पुलिस भी आ पहुंची तथा तुरंत दोनों को सरसावा अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां से दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई पिलखनी रेफर कर दिया गया। महिला तथा बच्चे को प्राथमिक चिकित्सा देने वाले डाक्टर बचन सिंह सजवान तथा गुलाब सिंह ने बताया कि दोनों गंभीर रूप से घायल हुए हैं।


सीएचसी के अधीक्षक डाक्टर राजेश ने बताया कि अल्ट्रासाउंड होने के बाद ही भीतरी चोटों का पता चल पाएगा। अस्पताल में कराहते हुए महिला के द्वारा बताए फोन नंबर पर किसी जानकार को मामले की जानकारी दी गई। देर शाम तक महिला में बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed