फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman injured after being hit by fallen tree in hospital

अस्पताल में गिरे पेड़ की चपेट में आने से महिला चोटिल

Fri, 30 Jul 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Woman injured after being hit by fallen tree in hospital
जिला अस्पताल में गिरा पेड़ के नीचे दबे वाहन टूटी विद्युत तार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल में बृहस्पतिवार की सुबह पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक महिला चोटिल हो गई और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। महिला के साथ एक छोटी बच्ची भी थी। गनीमत रही कि बच्ची को कोई चोट नहीं आई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह करीब दस बजे अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों की भीड़ थी। लोग पर्ची काउंटर पर पर्ची बनवाने के लिए पहुंच रहे थे। इसी दौरान पर्ची काउंटर के बाहर खड़ा एक पेड़ अचानक से गिर पड़ा। पेड़ की चपेट में आने से शहर निवासी महिला परवीन चोटिल हो गई। परवीन की गोद में एक करीब तीन साल की बच्ची शफक भी थी, जो चोटिल होने से बाल-बाल बची। पेड़ गिरने के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने चोटिल महिला को भर्ती कराया। चोट अधिक नहीं होने की वजह से कुछ देर बाद महिला की छुट्टी कर दी गई।

जिला अस्पताल में गिरा पेड़ से टकराकर नाले में गिरी बच्ची को निकाला

जिला अस्पताल में गिरा पेड़ से टकराकर नाले में गिरी बच्ची को निकाला- फोटो : SAHARANPUR

जिला अस्पताल में गिरा पेड़ के नीचे दबने जिला अस्पताल में भर्ती प्रवीन

जिला अस्पताल में गिरा पेड़ के नीचे दबने जिला अस्पताल में भर्ती प्रवीन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed