फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances, two brothers face serious charges

Saharanpur News: युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो भाइयों पर गंभीर आरोप

Wed, 12 Nov 2025 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 12 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, two brothers face serious charges
सहारनपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों की तरफ से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई। वहीं, भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। इसमें बताया कि दुष्कर्म और ब्लेकमेलिंग से आहत होकर युवती ने आत्महत्या की है। एसएसपी ने सीओ बेहट को जांच के लिए कहा है।
विज्ञापन

मिर्जापुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मंगलवार को इस मामले में भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सन्नी गौतम ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले दूसरे वर्ग के दो सगे भाई पिछले काफी समय से युवती को ब्लैकमेल कर रहे थे। अपने फार्म हाउस पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। आरोपियों के पास युवती की अश्लील वीडियो भी है। आरोप लगाया कि 10 नवंबर की रात दोनों सगे भाई पीड़िता को कार में जबरन बैठाकर मिर्जापुर के एक कैफे में ले गए।
विज्ञापन

वहां विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने और जान से मारने की धमकी देकर उसे अपने फार्म हाउस पर चलने का दबाव बनाया गया। इस दौरान युवती किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छुटकर अपने घर पहुंची, लेकिन लगातार प्रताड़ना से तंग आकर उसने आत्महत्या कर ली। युवती की मौत के बाद आरोपियों ने उसके परिजनों पर दबाव बना कर अंतिम संस्कार भी करा दिया। आरोप है कि अब आरोपी परिवार पर समझौते का दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि यदि कार्रवाई की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आया है। परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई। उनका कहना है कि बीमारी से मौत हुई है। पूरे मामले को लेकर सीओ बेहट से जानकारी मांगी गई है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
- आशीष तिवारी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed