फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman dies under suspicious circumstances in a village in Saharanpur

Saharanpur: विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतका के भाई ने लगाया जहर देकर मारने आरोप

Sat, 13 Apr 2024 01:12 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 13 Apr 2024 01:12 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर के एक गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने ससुरालियों पर जहर देकर मारने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in a village in Saharanpur
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव ताजपुरा में एक विवाहिता की संदिग्ध की परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के भाई ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है। 

विज्ञापन


शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे गांव ताजपुरा निवासी लियाकत की पत्नी रेशमा (25) की हालत बिगड़ गई। पुलिस के अनुसार, उसके पति ने उसे गांव में ही एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया। शनिवार की सुबह पांच बजे रेशमा की उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन

सूचना के बाद मृतका रेशमा का भाई आजाद अंबेहटा पीर के चेयरमैन नईम अहमद व अन्य परिजनों के साथ ताजपुरा पहुंचा। उसने बेहट पुलिस को सूचना दी कि उसकी बहन को ससुरालियों ने दहेज के लिए जहर देकर मार दिया है। इस पर इंस्पेक्टर और सीओ शशि प्रकाश शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

यह भी पढ़ें: UP: जातीय गणित में उलझे पश्चिम के सियासी हालात पर विशेष रिपोर्ट, पढ़िए चुनाव पर कितना असर डालेंगी ये पंचायतें

प्रथम दृष्टया विवाहिता की मौत जहर से होना प्रतीत हो रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, मृतका के भाई की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है। - योगेश शर्मा, इंस्पेक्टर 

यह भी पढ़ें: 
Ground Report Baghpat : बागपत में चौधरी बनने की लड़ाई, अंदरखाते चल रही है 'मुखर' बनाम 'मौन' में जंग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed