फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman dies of fever, five dengue patients and six chikungunya patients found

Saharanpur News: बुखार से महिला की मौत, डेंगू के पांच तो चिकनगुनिया के छह मरीज मिले

Sun, 29 Oct 2023 12:48 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 29 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Woman dies of fever, five dengue patients and six chikungunya patients found
सहारनपुर/बड़गांव। जिले में जानलेवा बुखार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को किशनपुरा गांव में बुखार से एक महिला की मौत हो गई, जबकि डेंगू के पांच तो चिकनगुनिया के छह नए मरीज मिले हैं। अब डेंगू मरीजों का आंकड़ा 371 पहुंच गया है।
विज्ञापन

बड़गांव क्षेत्र के जड़ौदा पांडा स्थित गांव किशनपुरा निवासी संदीप की पत्नी आरती (36) पिछले चार दिनों से तेज बुखार की चपेट में आई थी। परिजनों ने कस्बा बड़गांव में एक निजी चिकित्सक यहां भर्ती कराया था। आराम न मिलने पर आरती को शुक्रवार की सुबह देवबंद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजनों का दावा है कि शनिवार को उपचार के दौरान आरती की मौत हो गई। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज से डेंगू संदिग्धों की रिपोर्ट आई। जिसमें पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई, जो शहर के अलावा देहात क्षेत्रों के रहने वाले हैं। उधर, जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि बड़गांव में महिला की बुखार से मौत की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन

एंटी लार्वा छिड़काव कराने की मांग
-- किशनपुर निवासी सतीश भगत, सुरेंद्र, संदीप आदि ने बताया कि अभी भी यह जानलेवा बुखार सैकड़ों ग्रामीणों को अपनी चपेट में लिए हुए हैं। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन से गांव में स्वास्थ्य शिविर लगाकर बुखार से ग्रस्त मरीज का उपचार कराते हुए एंटी लार्वा दवाई का छिड़काव करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed