फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman dies in suspicious circumstances, husband and mother-in-law arrested

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Thu, 05 Nov 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in suspicious circumstances, husband and mother-in-law arrested
शिल्पी का फाइल फोटो। - फोटो : SAHARANPUR
संदिग्ध हालात में महिला की मौत, पति और सास गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मटिया महल में एक विवाहिता शिल्पा (26) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत के बाद दिल्ली से पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि शिल्पी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसके चलते ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे मार दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति और सास को गिरफ्तार किया गया है।
मटिया महल निवासी सागर ढींगड़ा पैकिंग से जुड़ा कार्य करता है। उसकी शादी उत्तम नगर दिल्ली निवासी शिल्पा से साढ़े तीन साल पहले हुई थी। बृहस्पतिवार को शिल्पा के मायके पक्ष से फुफेेरी बहन कृति, भाई जितेंद्र सहित अन्य परिजन पहुंचे। उन्होंने बताया कि बुधवार को शिल्पा की सास किरन ने फोन पर उसकी तबियत खराब होने की सूचना दी। इसके बाद फोन काट दिया गया और दोबारा नहीं उठाया गया। देर रात शिल्पा की मौत होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कृति और जितेंद्र ने बताया कि जनवरी में सागर शिल्पा को लेकर दिल्ली आया था। उस समय शिल्पा बहुत बीमार थी। शिल्पा ने बताया था कि उसे पीटा जाता है। तब दिल्ली के थाना राजौरी में भी शिकायत की गई थी। लेकिन कुछ अन्य रिश्तेदारों ने शिल्पा से सही व्यवहार का दावा किया था और फिर साथ ले गए थे। फरवरी में सागर शिल्पा को साथ ले गया। इसके बाद लॉकडाउन के कारण शिल्पा नहीं आ सकी। मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि बच्चा होने के बाद भी उसे नहीं भेजा गया और अब उसे मार दिया गया है। उसके सिर और कंधे की ओर गहरी चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर कोतवाली प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि भाई जितेंद्र की तहरीर पर पति सागर, मां किरण, बहन राधिका और बहनोई हैप्पी को नामजद करते हुए दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसकी रिपोर्ट और आगे की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। शिल्पा के पति सागर और मां किरण को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed