फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman dies due to dumper collision, husband and Devrani serious

डंपर की टक्कर से महिला की मौत, पति और देवरानी गंभीर

Sun, 21 Nov 2021 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to dumper collision, husband and Devrani serious
चिलकाना क्षेत्र के दौलतपुर में हुई दुर्घटना स्थल पर मौजूद लोग - फोटो : SAHARANPUR
चिलकाना (सहारनपुर)। डंपर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका पति और देवरानी गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और डंपर को चालक सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर बाद गांव रघुनाथपुर निवासी विपिन अपनी पत्नी पुष्पा तथा भाभी शशि देवी के साथ बाइक से गांव खदरपुर से शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गांव दौलतपुर तथा टोडरपुर के बीच खनन से भरे तेज गति डंपर ने विपिन की बाइक को टक्कर मार दी। तेज गति डंपर बाइक सवारों को कुचलता आगे निकल गया। पुष्पा (24) की कुचलने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक विपिन तथा शशि गंभीर रूप से घायल हो गए। डंपर चालक दुर्घटना स्थल से अपने वाहन को लेकर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल तथा मृतका के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल शशि को हायर सेंटर भेजा। पुलिस ने डंपर का पीछा करके उसे गांव धौलाहेड़ी के पास पकड़ लिया। थाना प्रभारी ने बताया डंपर चालक तथा क्लीनर को हिरासत में ले लिया। घायल विपिन के भाई ब्रजपाल ने थाने में डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed