{"_id":"68dc25d12e23f9dfcb0f04a4","slug":"woman-dies-after-consuming-poisonous-substance-under-suspicious-circumstances-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-159908-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर मनिहारान। क्षेत्र के गांवा घाटहेड़ा में शिवानी शिवानी (29) की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा।
शामली के ऊंचागांव निवासी शिवानी की शादी दस साल पहले गांव घाटेहटा में हुई थी। मंगलवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे सहारनपुर निजी अस्पताल ले गए। वहां उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के दो बेटियां हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। फारेंसिक टीम भी पहुंची और उसने आसपास से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट होगी। अभी किसी ने तहरीर भी नहीं दी है।