फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman dies after being burnt in fire, dowry death alleged

Saharanpur News: आग से झुलसी महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप

Wed, 01 Oct 2025 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being burnt in fire, dowry death alleged
चिलकाना। गांव नल्हेड़ा में आग से संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी विवाहिता आकांक्षा (22) की इलाज के दौरान पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। ससुराली शव के अंतिम संस्कार की तैयारियों में लगे थे, जिसे मायके पक्ष ने पुलिस भेजकर रुकवा दिया। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव नल्हेड़ा में सोमवार सुबह करीब 11 बजे अलका उर्फ आकांक्षा आग से झुलस गई थी। गंभीर हालत में आकांक्षा के ससुराल वाले उसे इलाज के लिए हायर सेंटर ले गए थे। आकांक्षा की इलाज के दौरान मंगलवार तड़के मौत हो गई। ससुराल वाले आकांक्षा के शव को घर ले आए, उसके अंतिम संस्कार की तैयारी करने लगे। इसी दौरान किसी ने आकांक्षा के मायके पक्ष को उसकी मौत की सूचना दे दी। आकांक्षा के मायके पक्ष ने गांव पहुंचकर पुलिस को खबर करते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया।
विज्ञापन

आकांक्षा के भाई आशीष निवासी ग्राम मनानी थाना रामपुर मनिहारान ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी गत वर्ष 11 जुलाई को हुई थी। शादी में पर्याप्त दहेज देने के बावजूद पति और अन्य ससुराली आए दिन मारपीट करते थे। उन्होंने कई बार उसके ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनके रवैये में कोई सुधार नहीं आया। अब उन्होंने उसकी बहन को जलाकर मार डाला है। उधर, पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, उसके बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed