फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   woman died...

महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Thu, 17 Sep 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
woman died...
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन

सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र की भगवती कालोनी में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुधवार को महिला का शव फंदे से लटका मिला। महिला का मायका हरियाणा के कैथल में है। वहां से परिजनों के आने के बाद देर रात तहरीर दी गई। इसमें ससुराल में महिला के उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया गया है। इसकी जांच कराई जा रही है।

हरियाणा के कैथल के चंद्र माता गेट क्षेत्र निवासी बलदेव की ओर से दी गई तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी पिंकी (28) की शादी चार साल पहले भगवती कालोनी निवासी सिंधू त्यागी से की थी। उन्होंने आरोप लगाया उनकी बेटी को ससुराल में काफी परेशान किया जाता था। दहेज न लाने और बच्चे न होने की वजह से उसको ताने दिए जाते थे। उसने बताया कि बुधवार को ही उन्हें सूचना मिली कि बेटी की मौत हो चुकी है। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल में उत्पीड़न होने के कारण ही यह घटना हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed