फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman crushed by truck, killed

ट्रक ने महिला को कुचला, मौत

Fri, 06 May 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 06 May 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Woman crushed by truck, killed
hangama - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में ट्रक ने बाइक में टक्कर मारते हुए उस पर सवार एक महिला को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल महिला ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


दुर्घटना के तुरंत बाद महिला के बेटे ने आरोपी ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया था, मगर चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। हालांकि ट्रक को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया हुआ है। 
विज्ञापन


सरसावा के गांव वाजिदपुर निवासी शमशीदा पत्नी निसार अपने बेटे गुलफाम, पुत्रवधु मोमिना के साथ बाइक द्वारा कहीं जा रहे थे। उसके साथ दो बच्चे भी थे।

जैसे ही वह थाना जनकपुरी क्षेत्र स्थित राजारानी बैंक्वेट हॉल के सामने पहुंचे तो पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक संख्या एचआर 58 5352 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक शमशीदा के दोनों टांगों को रौंदता हुआ आगे निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। महिला के बेटे ने चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, जिसके हवाले चालक को कर दिया गया। हैरत की बात यह है कि चालक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।


पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed