फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman crossing road dies due to bike collision, two serious

बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत, दो गंभीर

Sun, 27 Feb 2022 11:23 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 11:23 PM IST
विज्ञापन
Woman crossing road dies due to bike collision, two serious
बाइक की टक्कर से सड़क पार कर रही महिला की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। सड़क पार कर रही दो महिलाओं को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया गया। इनमें से एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजते हुए बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर छुटमलपुर-सहारनपुर मार्ग स्थित गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के गांव हरोड़ा में बस स्टैंड पर कैलाशो देवी (60) पत्नी मामचंद और प्रेमो देवी (50) पत्नी रफल सिंह निवासीगण महाराणा प्रताप कालोनी गली नंबर एक छुटमलपुर से गांव पाली जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान गागलहेड़ी की तरफ से तेज रफ्तार आए बाइक सवारों ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दोनो महिलाओं सहित बाइक सवार रजत पुत्र गंगाराम निवासी पुहाना हरियाणा गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बाइक सवार का साथी मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने तीनों घायलों को सीएचसी हरोड़ा भर्ती कराया। जहां से दोनो महिलाओं को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। वहां उपचार के दौरान कैलाशो देवी की मौत हो गई। सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वे रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि दोनो महिलाएं पाली गांव में एक तेरहवीं में शामिल होने जा रही थी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सूबे सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम पर भेजा जा रहा है। मृतका के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed