फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman cheats businessman of Rs 12 lakh

Saharanpur News: व्यापारी से धोखाधड़ी कर महिला ने 12 लाख रुपये ठगे

Sun, 11 Aug 2024 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 11 Aug 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Woman cheats businessman of Rs 12 lakh
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र की न्यू अमरदीप कॉलोनी निवासी महिला ने धोखाधड़ी कर व्यापारी से 12 लाख रुपये की ठगी की है। महिला ने प्लॉट यह कहकर बेचा था कि उस पर लोन नहीं है। बाद में व्यापारी को लोन का पता चला। जिस पर पीड़िता ने महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

न्यू अमरदीप कॉलोनी निवासी प्रीतम कुमार जैन पुत्र त्रिलोक चंद जैन ने बताया कि उन्हें प्लॉट की जरूरत थी। इसके लिए कॉलोनी की ही रहने वाली सुमन शर्मा पत्नी दीपक शर्मा से संपर्क हुआ। सुमन ने कॉलोनी में अपना प्लॉट होना बताया। प्लॉट का सौदा 12 लाख रुपये में तय हुआ। इसके लिए प्रीतम ने बैनामे की रकम चार लाख रुपये एडवांस में दे दिए। बैनामे में उसके बच्चे नीरज शर्मा, सूरज शर्मा और तानिया शर्मा गवाह बने।
विज्ञापन

बाद में पता चला कि महिला ने प्लॉट का असली बैनामा एक कंपनी से दो लाख रुपये का लिया हुआ है, जबकि महिला ने यह कहा था कि प्लॉट पर कोई लोन नहीं है। प्रीतम जैन का कहना है कि अब प्लॉट पर काम शुरू कराया तो कंपनी कर्मचारियों ने काम बंद करा दिया है। महिला को लोन भरने के लिए बोल रहा है, लेकिन अभी तक कोई लोन नहीं भरा है। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed