फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Woman arrested for offering Namaz in the temple tank.

Saharanpur News: सरोवर में नमाज अदा करने वाली महिला गिरफ्तार

Tue, 07 Jul 2026 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 07 Jul 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested for offering Namaz in the temple tank.
सहारनपुर। गंगोह रोड स्थित श्रीजाहरवीर गोगा म्हाड़ी परिसर में बने सरोवर में नमाज अदा करने वाली महिला को कुतुबशेर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस नमाज अदा करने वाली महिलाओं की गिरफ्तारी के लिए तलाश में थी।
विज्ञापन

दरअसल, कुछ दिन पहले गोगा म्हाड़ी परिसर में बने सरोवर में महिलाओं के नमाज अदा करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसे लेकर म्हाड़ी सभा समिति अध्यक्ष की तरफ से थाना कुतुबशेर में तहरीर दी थी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए जांच शुरू की थी। इस मामले की जांच मानकमऊ चौकी प्रभारी कुलवंत सिंह कर रहे थे। पुलिस ने प्रमुख मार्गों के सीसीटीवी फुटेज खंगाली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला यासमीन बेगम निवासी बांस तरसान छाता जम्बूदास कोतवाली मंडी को घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि चार अन्य महिलाओं के साथ म्हाड़ी परिसर में गई थी।
विज्ञापन

इनमें दो सगी बहनें थी, जो जिले से उसके घर पर आई थी। इंस्टाग्राम पर फन प्वाइंट के नाम से विज्ञापन देखा था। उसे नहीं पता था कि परिसर में मंदिर भी है। सीओ द्वितीय रविकांत पाराशर ने बताया कि अन्य महिलाओं की भी तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed