{"_id":"586d47eb4f1c1b005215a73d","slug":"within-24-hours-remove-the-promotional-materials-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे के भीतर हटा लें प्रचार सामग्री : डीएम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे के भीतर हटा लें प्रचार सामग्री : डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 05 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
बैठक लेेते डीएम।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में चुनाव की घोषणा होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम शफकत कमाल ने तुरंत राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। डीएम ने उन्हें सरकारी भवनों, बिजली व टेलीफोन के खंभों सहित सभी सार्वजनिक भवनों पर लगे होर्डिंग, पोस्टर, बैनर, झंडे, वॉल पेंटिंग आदि 24 घंटे के भीतर हटा लेने को कहा।
साथ ही वीवी पेट मशीन की जानकारी भी दी, जिसमें मतदाता अपने वोट को देख सकेगा। डीएम ने बताया कि सहारनपुर विधानसभा के दस केंद्रों पर पांच जनवरी से आम जनता का प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा।
यह प्रशिक्षण मुन्नालाल कॉलेज, महाराज सिंह कॉलेज, जेवी जैन डिग्री कॉलेज, गुरु नानक इंटर कॉलेज, सहारनपुर पब्लिक स्कूल, मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, जेबीएस इंटर कॉलेज, बीडी बाजोरिया इंटर कॉलेज, रेनबो पब्लिक स्कूल, प्राथमिक विद्यालय स्टार पेपर मिल परिसर में होगा।
विज्ञापन
उन्होंने राजनीतिक दलों को अपनी-अपनी पार्टियों के बूथ लेविल एजेंट की सूची उपलब्ध कराने को भी कहा, जिससे मतदान के दिन एजेंट नियुक्त करने में परेशानी न आए।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम-प्रशासन एसके दुबे ने बताया कि राजनीतिक दलों की शिकायतों के निस्तारण तथा विभिन्न चुनावी अनुमतियों की ऑनलाइन व्यवस्था की गई है।
जनपद में एनआईसी में आईटी सेल बनाया गया है, जहां प्राप्त शिकायतों का 24 घंटे के भीतर निस्तारण होगा। बैठक में सीडीओ दीपक मीणा, उप निदेशक चकबंदी एसएस सिंह समेत अनेक मौजूद रहे।