फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   With the permission of 20, 70 mango trees were cut overnight.

20 की अनुमति लेकर रातों-रात काट दिए आम के 70 पेड़

Mon, 18 Nov 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
With the permission of 20, 70 mango trees were cut overnight.
शकलापुरी मार्ग पर आम के बाग का जड़ खुदान कर साक्ष्य मिटाने की कोशिश - फोटो : SAHARANPUR
20 की अनुमति लेकर रातों-रात काट दिए आम के 70 पेड़
विज्ञापन

सहारनपुर। सहारनपुर शहर में 20 पेड़ काटने की अनुमति लेकर पूरे बाग को काट दिया गया। भूमाफियाओं ने जेसीबी लगाकर पेड़ों की जड़ों को भी उखाड़ दिया, जिससे उनकी कारस्तानी पर पर्दा डाला जा सके।
पांवधोई नदी के पास शकलापुर मार्ग पर कंक्रीट के जंगल तैयार करने की तैयारी है। भू-माफिया सक्रिय हैं। शकलापुरी मार्ग पर 20 साल पहले अमरूद का बाग हुआ करता था। बाद में इसमें आम के पौधे लगाए गए। अब यहां आम का बाग था। भूमाफिया ने जिला उद्यान विभाग से इस बाग के 20 पेड़ों को काटने की अनुमति मांगी थी। पेड़ों को बूढ़ा और जर्जर बताया गया। अनुमति मिल भी गई। इसके बाद इस बाग के हरे पेड़ों को रविवार रात कटवाना शुरू किया गया। सोमवार सुबह तक 70 पेड़ काट दिए गए। पेड़ों की जड़ों को जेसीबी से उखड़वा दिया गया।
विज्ञापन

कई सालों से सक्रिय हैं भू-माफिया
कई सालों से पांवधोई तट से लगते आम के बागों को सेटिंग-गेटिंग करके साफ किया जा रहा है। यहां अवैध कालोनियां काटी गईं। प्राधिकरण ने हाल ही में कुछ कालोनियों को अवैध घोषित कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी की। शकलापुरी मार्ग पर ही छह माह पहले लीची और आम के बाग पर आरी चलाकर अवैध प्लाटिंग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बयानों में उलझे अफसरों के खेल को यूं समझिए
जिला उद्यान अधिकारी अरुण कुमार ने पहले तो कहा कि हम पेड़ काटने की अनुमति नहीं देते। पेड़ काटने की परमिशन सहारनपुर वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी देते हैं। जब डीएफओ विजय सिंह से बात हुई तो उनका कहना था कि जिला उद्यान अधिकारी की रिपोर्ट पर अनुमति दी गई है। उनकी रिपोर्ट के बिना पेड़ काटने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। जाहिर है कि दोनों अधिकारियों के बयान सबकुछ जाहिर कर रहे हैं। जब दोबारा बयान लेने के लिए जिला उद्यान अधिकारी को दो बार कॉल किया गया, तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

क्या है नियम
नियम ये है कि जो पेड़ सालों पुराने हो गए हों, जर्जर और मुरझा चुके हों। उन पर फल आने की कोई संभावना नहीं दिखती हो, तो जिला उद्यान अधिकारी के निर्देश पर उद्यान निरीक्षक सर्वे करके पूरी रिपोर्ट जिला उद्यान अधिकारी को देंगे। जिला उद्यान अधिकारी के यहां से प्रभागीय वनाधिकारी को रिपोर्ट दी जाएगी। फिर जितनी अनुमति पेड़ काटने की है, उतने ही पेड़ काटे जाएंगे और कितने पेड़ काटे और उठान किया, इसकी मौके पर रहकर जांच की जाएगी। लेकिन इस नियम का पालन नहीं किया जाता है।

शकलापुरी मार्ग पर आम का बाग को भू-माफिया ने किया साफ

शकलापुरी मार्ग पर आम का बाग को भू-माफिया ने किया साफ- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed