फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   With the initiative of the Divisional Commissioner, 62 children got admission in the school

मंडलायुक्त की पहल से 62 बच्चों का विद्यालय में हुआ दाखिला

Tue, 31 Aug 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
With the initiative of the Divisional Commissioner, 62 children got admission in the school
निरीक्षण के दौरान कूड़े के ढेर में खेलते मिले थे यह बच्चे
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने स्कूल में बच्चों संग बिताया समय, सामान बांटा
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर।
मंडलायुक्त लोकेश एम की पहल से 62 बच्चों का आंगनबाड़ी और उच्च प्राथमिक विद्यालय में दाखिला कराया है। यह बच्चे मंडलायुक्त को शहर के निरीक्षण के दौरान कूड़े के ढेर में खेलते मिले थे। तब उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को उक्त बच्चों के नामांकन कराने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को मंडलायुक्त ने विद्यालय पहुंचकर उक्त बच्चों को ना केवल यूनिफार्म, स्कूल बैग और किताबें बांटी, बल्कि केले, बिस्कुट, टॉफी बांटे और उनके साथ समय भी व्यतीत किया।
मंडलायुक्त 25 अगस्त को खलासी लाइन क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कुछ बच्चे कचरे के ढेर में खेलते मिले थे। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार और जिला कार्यक्रम अधिकारी को उक्त बच्चों के नामांकन आंगनबाड़ी केंद्र या प्राथमिक विद्यालय में कराने के निर्देश दिए थे। उनके निर्देश के अनुपालन में मंगलवार को छह वर्ष से अधिक आयु के 36 बच्चों को उच्च प्राथमिक विद्यालय खलासी लाइन में दाखिला दिया । मंडलायुक्त ने उक्त बच्चों को यूनिफार्म, जूते, मौजे, पाठ्य पुस्तक, स्कूल बैग आदि वितरित किए। साथ ही तीन से छह वर्ष की आयु के 26 बच्चों को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में प्रवेश दिलाया। मंडलायुक्त ने बच्चों को केले, टॉफी, बिस्कुट, खाना आदि वितरित किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने तीनों जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों और जिला कार्यक्रम अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र के भ्रमण के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी बच्चा शिक्षा तथा सरकार की योजनाओं से वंचित न मिले। जो भी बच्चे विद्यालय नहीं जा रहे हैं, उनके दाखिले कराकर शिक्षा के साथ-साथ समाज की मुख्य धारा से जोड़ा जाए। कहा बस्तियों, झुग्गी, झोपड़ियों तथा भट्ठों पर रहने वाले बच्चों का अधिकारी समयबद्ध सर्वे कराएं। बिना नामांकन वाले बच्चों को चिह्नित कर तत्काल उनका आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालय में नामांकन कराएं। बच्चों को मिलने वाली ड्रेस और पाठ्य पुस्तक आदि भी उपलब्ध कराएं। अधिकारी प्रतिदिन प्रत्येक बच्चे को आंगनबाड़ी तथा प्राथमिक विद्यालय में लाना सुनिश्चित करें। किसी भी बच्चे की एक भी दिन की पढ़ाई नहीं छूटनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी पढ़ाई के साथ-साथ सरकार की अन्य योजनाओं से भी बच्चों को आच्छादित करना सुनिश्चित करें। इस दौरान नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीश कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed