फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   With the birth of Lord Jesus, there was happiness in Christ's society

जिंगल बेल, जिंगल बेल के साथ मना क्रिसमस

Sat, 25 Dec 2021 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
With the birth of Lord Jesus, there was happiness in Christ's society
सहारनपुर। जिले भर में क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाया गया। गिरजाघरों में सुबह से देर रात तक प्रार्थना करने के लिए भीड़ लगी रही। बच्चों ने जिंगल बेल, जिंगल बेल गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके साथ ही स्पेशल केक काटा गया और मोमबत्तियां जलाईं।
विज्ञापन

मिशन कंपाउंड स्थित सीएनआई सेनेमेरी चर्च में शुक्रवार की रात 12 बजे प्रभु यीशु मसीह के जन्म के साथ ही ईसाई समाज के लोगों ने मोमबत्तियां जला और केक काट कर खुशियां मनाई। शनिवार की सुबह आठ बजे से ही प्रार्थना सभा शुरू हुई, जो दोपहर एक बजे तक चली। फादर नथानियल दास ने कहा कि हम सबको प्रभु यीशु मसीह के बताए रास्तों पर चलना चाहिए। इसके साथ ही फादर ने लोगों से कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की। बच्चों ने जिंगल बेल, जिंगल बेल गीत सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान सांसद हाजी फजुलरर्हमान, नगर विधायक संजय गर्ग, सिस्टर अगिस्टन, सुप्रिया, रितेश बड्डन मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर सोफिया स्कूल परिसर में स्थित सेक्रेड चर्च में फादर जोन मंडोसा व बैनटिक रोज ने प्रार्थना सभा संपन्न कराई। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने मानव कल्याण के लिए ईश्वर पुत्र होते हुए भी साधारण परिवार में जन्म लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिल कॉलोनी स्थित असेंबली ऑफ गॉड एजी चर्च में पादरी राजन पिल्लई ने प्रार्थना सभा कराई। उन्होंने सबको मिलजुलकर रहने का संदेश दिया है। इसी तरह बाजोरिया रोड स्थित सेंट थॉमस चर्च में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। सर्व प्रथम कैरोल आराधना हुई। फादर डेनियल मसीह ने सभी को क्रिसमस की बधाई दी। फादर संजय एबिल सिंह ने प्रभु यीशु मसीह के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
क्रिसमस ट्री सजाए, सेंटा क्लॉज ने बांटे उपहार
क्रिसमस पर ईसाई समाज के लोगों ने गिरजाघरों में मोमबत्तियां जलाने के अलावा घरों पर क्रिसमस ट्री सजाए। इसके साथ ही केक काटकर क्रिसमस की बधाई दी। गिरजाघरों में सेंटा क्लॉज ने बच्चों को उपहार बांटे। इसके साथ ही लोगों से कोरोना से बचाव के प्रति जागरूक किया।

खूब ली सेल्फी, सोशल मीडिया पर भी बधाई
क्रिसमस पर्व गिरजाघरों में लोगों की भारी भीड़ रही। युवाओं ने सेंटा क्लॉज के साथ फोटो लिए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फोटो डालकर क्रिसमस की बधाई दी।
मुस्लिम समाज के बच्चे भी बने सेंटा क्लॉज
क्रिसमस पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के बच्चों ने भी सेंटा क्लॉज की पोशाक पहनकर क्रिसमस की बधाई दी। मोहल्ला छत्ता जंबूदास निवासी हमना सिद्दीकी व देहरादून चौक निवासी अब्दुल आहद, कोर्ट रोड निवासी दिव्यांशी सेठ ने सेंटा क्लॉज बनकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

क्रिसमस पर सजा सक्ररेट हार्ट चर्च

क्रिसमस पर सजा सक्ररेट हार्ट चर्च- फोटो : SAHARANPUR

सक्ररेट हार्ट चर्च में क्रिसमस पर आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लेते ईसाइ समुदाय के लोग

सक्ररेट हार्ट चर्च में क्रिसमस पर आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लेते ईसाइ समुदाय के लोग- फोटो : SAHARANPUR

सक्ररेट हार्ट चर्च में क्रिसमस पर आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लेते ईसाइ समुदाय के लोग

सक्ररेट हार्ट चर्च में क्रिसमस पर आयोजित प्रार्थना सभा में भाग लेते ईसाइ समुदाय के लोग- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed