फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   With drums and drums, the sticks returned with Neje

ढोल-नगाड़ों के साथ नेजे संग लौटी छड़ियां

Wed, 07 Sep 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
With drums and drums, the sticks returned with Neje
चांदी के नेजे के पीछ़े गंगो ह रोड से जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मेले से अपने स्थानो पर लोटती 26 छड़िया - फोटो : SAHARANPUR
ढोल-नगाड़ों के साथ नेजे संग लौटीं छड़ियां
विज्ञापन

सहारनपुर। बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज की शान में लगने वाला म्हाड़ी मेला सकुशल संपन्न हो गया। बुधवार को नेजे संग 26 छड़ियां लौर्ट आइं। मेले के तीसरे दिन भी म्हाड़ी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुुओं ने निशान और प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगीं।
गंगोह रोड पर मानकमऊ में स्थित बाबा श्री जाहरवीर गोगा की म्हाड़ी पर लगे मेले में मंगलवार की रात भर और बुधवार को पूरा दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने निशान और प्रसाद चढ़ाकर बाबा श्री गोरखनाथ और बाबा श्री जाहरवीर गोगा महाराज का आशीर्वाद लिया। दोपहर तक नेजे सहित 26 छड़ियां ढोल-नगाड़ों के साथ अंबाला रोड पर मेला गुघाल परिसर में स्थित श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर पहुंच गई। मंदिर पर भी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने प्रसाद और निशान चढ़ाए। शाम पांच बजे मंदिर से नेजे सहित सभी छड़ियां अपने-अपने स्थानों पर प्रस्थान कर गई। बाबा श्री गोरखनाथ और श्री जाहरवीर के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। बुधवार की देर रात तक जनपद सहित हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और राजस्थान एवं पड़ोसी जिलों के श्रद्धालु म्हाड़ी पर प्रसाद व निशान चढ़ाने पहुंचते रहे।
विज्ञापन

-------------
तीन दिन तक रहेगी बसेरों की धूम
बुधवार को म्हाड़ी से सभी छड़ियां लौट आईं, लेकिन अभी तीन दिन तक शहर में अनेक जगहों पर लौटती छड़ियों का बसेरे आयोजित किए जाएंगे। शहर में भारी संख्या में लोग लौटती छड़ियों के बसेरे कराते हैं। बुुधवार की रात भी कई जगहों पर महानगर में बसेरों का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
भक्तों के बीच हुई नोकझोंक
म्हाड़ी पर बुधवार की सुबह छड़ियां उठाने को लेकर भक्तों के बीच नोकझोंक हो गई। पता लगने पर मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गया। पुलिस ने अधिकारियों ने मामला शांत कराया। इसके बाद सभी छड़ियां विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर के लिए चल पड़ी।

गंगोह रोड से जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मेले में हंगामे के बाद छड़ियो को लेकर आती पुलिस

गंगोह रोड से जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मेले में हंगामे के बाद छड़ियो को लेकर आती पुलिस- फोटो : SAHARANPUR

चांदी के नेजे के पीछ़े गंगो ह रोड से जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मेले से अपने स्थानो पर लोटती 26 छड़िया

चांदी के नेजे के पीछ़े गंगो ह रोड से जाहरवीर गोगा म्हाड़ी मेले से अपने स्थानो पर लोटती 26 छड़िया- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed