फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   With a single click, the complete details of the schools will come on the screen.

एक क्लिक करते ही स्क्रीन पर आएगा विद्यालयों का पूरा ब्योरा

Thu, 29 Jul 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
With a single click, the complete details of the schools will come on the screen.
सहारनपुर। जनपद के सभी परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों और उनमें हुए कार्यों की जियोटैगिंग कराई जा चुकी है। अब अधिकारी प्रेरणा पोर्टल के जरिए विद्यालयों की लोकेशन सहित अन्य जानकारी कहीं से भी देख सकते हैं।
विज्ञापन

जिले में परिषदीय विद्यालयों की कुल संख्या 1438 है, जिनमें 51 विद्यालय नगर निगम क्षेत्र में हैं, जबकि शेष देहात में हैं। महानिदेशक स्कूली शिक्षा अभियान विजय किरण आनंद ने ग्रामीण व नगरीय क्षेत्र में स्थापित विद्यालयों में भौतिक संसाधनों की स्थिति जानने के लिए जियो टैगिंग कराने के आदेश दिए थे। 1438 विद्यालयों की जियो टैगिंग कराने में तीन से चार माह का समय लगा है। जिला समन्वयक वैभव जैमिनी ने बताया कि जनपद के सभी विद्यालयों की जियो टैगिंग करा ली गई है। जियो टैगिंग में विद्यालयों में मौजूद सुविधाओं की फोटो सहित अन्य जानकारी अपलोड की गई है। प्रेरणा पोर्टल के जरिए केवल अधिकारी ही अपने मोबाइल या लैपटॉप के जरिए विद्यालयों की लोकेशन, स्थिति और सुविधाओं को देख सकते हैं। विद्यालयों में हुए कार्यों की पूरी जानकारी उसमें दी गई है।
विज्ञापन

इन कार्यों की कराई गई जियो टैगिंग
जियो टैगिंग में विद्यालय भवन की स्थिति, चाहरदीवारी, कमरों की संख्या, डेस्क-बेंच की संख्या, मुख्य गेट का निर्माण, विद्युत आपूर्ति, सफाई कर्मी आते हैं कि नहीं, बच्चों के भोजन करने के लिए शेड का निर्माण, ऑपरेशन कायाकल्प के तहत हुए कार्य, विद्यालय निर्माण का वर्ष, पेयजल की व्यवस्था, विद्यालय में अतिक्रमण की स्थिति, शौचालय, टाइल्स, सीमेंट टैंक, हैंडवाश यूनिट, रसोईघर, खाना बनाने का बर्तन, रसोई गैस, चूल्हा, रसोइयों की स्थिति, विद्यालय की रंगाई-पुताई, स्मार्ट क्लास, ब्लैक बोर्ड आदि की सूचना अपलोड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में हुए कार्यों की जियोटैगिंग कराई गई है। जनपद के सभी विद्यालयों की जियो टैगिंग हो चुकी है। प्रेरणा पोर्टल पर जाकर विद्यालयों के बारे में लोकेशन सहित अपलोड की गई तमाम जानकारी ली जा सकती है।
- अंबरीश कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed