फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wires connected to Saharanpur of the miscreants who murdered with robbery

Saharanpur News: डकैती के साथ हत्या करने वाले बदमाशों के सहारनपुर से जुड़े तार

Wed, 09 Aug 2023 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Wires connected to Saharanpur of the miscreants who murdered with robbery
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रयागराज में व्यापारी के यहां डकैती के साथ गार्ड की हत्या करने वाले बदमाशों की लोकेशन सहारनपुर में मिली है। प्रयागराज पुलिस भी यहां डेरा डाले हुए है। हालांकि, स्थानीय पुलिस को देर रात जानकारी मिली तो पूरे जनपद के थाना प्रभारियों को एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने अलर्ट कर दिया।

माना जा रहा है कि डकैती की वारदात के साथ हत्या करने वाले बदमाश घुमंतू फिर छयमार गिरोह के सदस्य हो सकते हैंं। व्यापारी के यहां से लूटे गए मोबाइल की लोकेशन सहारनपुर में मिलने के कारण माना जा रहा है कि सहारनपुर में बदमाश छिपे हैं। इसके बाद प्रयागराज पुलिस और सहारनपुर भी सतर्क हो गई। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा का कहना है कि मामला अभी संज्ञान में आया है। अगर बदमाश सहारनपुर में हैं तो वह पुलिस से नहीं बच पाएंगे। बताया गया है कि प्रयागराज के हेतापट्टी बाजार निवासी आभूषण व्यापारी अशोक केसरवानी के यहां डकैतों ने रविवार रात डकैती डाली थी। शोर मचने पर नकाशपोश बदमाशों ने वहां के गार्ड रामकृपाल पाल की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed