फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Winners of calligraphy competition were rewarded

सुलेख प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

Thu, 23 Sep 2021 11:47 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Winners of calligraphy competition were rewarded
- एथेनिया हाईस्कूल में विभावरी संस्था द्वारा कराई सुलेख प्रतियोगिता के विजेता - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। साहित्यिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक संस्था विभावरी की तरफ से एथेनिया हाईस्कूल में सुलेख प्रतियोगिता कराई गई। उसके विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह प्रतियोगिता हिंदी पखवाड़े में 14 सितंबर को कराई गई। उसका शीर्षक पद्मश्री डॉ राम नारायण बागले स्मारक सुलेख प्रतियोगिता रहा। प्रतियोगिता में एथीनिया हाईस्कूल के कक्षा 9 तथा 10वीं के 155 छात्रों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

इसके माध्यम से बच्चों के वर्तनी ज्ञान, हस्तलेख को सुधारने तथा आकर्षक बनाने पर जोर दिया गया।
बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरण के लिए एथेनिया हाईस्कूल में कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्या लीना दुआ, प्रतियोगिता के संयोजक डॉ. शिव नारायण शर्मा, विभावरी के अध्यक्ष बालेश्वर कुमार जैन, संरक्षक सदस्य हरि राम पथिक, सचिव डॉ. विजेंद्र पाल शर्मा, सहसचिव आदेश शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य विनीत राय जैन ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कक्षा नौ से सेजल गिरधर प्रथम, देशिका मल्होत्रा द्वितीय और गायत्री गोयल ने तीसरा स्थान पाया, जबकि दिवनूर कौर और श्रगल कृष्णन ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया। कक्षा 10 वीं से शिवांश गोयल ने प्रथम, मनस्वी मेहंदीरत्ता ने द्वितीय तथा मीशा कपूर तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया, जबकि पलक सारस्वत और रेशल मिगलानी को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला। प्रतियोगिता में विशेष सहयोग के लिए हिंदी शिक्षिका शालिनी भारद्वाज को भी सम्मानित किया। हरिराम पथिक ने अपनी बाल कविता काला गुब्बारा के माध्यम से बच्चों को बताया कि प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। कार्यक्रम का संचालन मालती चावला ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed