फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Will have to wait now for the Zykov vaccine

जाइकोव वैक्सीन के लिए अभी करना होगा इंतजार

Sun, 23 Jan 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Will have to wait now for the Zykov vaccine
सहारनपुर। कोविड टीकाकरण से छूटे लोगों को कोरोना से बचाने के लिए जाइकोव वैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। जनपद में 50 हजार लोगों को जाइकोव टीका लगाने का लक्ष्य मिला है, लेकिन वैक्सीन का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। चिकित्सा विभाग भी वैक्सीन के इंतजार में है।
विज्ञापन

प्रदेश में अभी तक कोवैक्सीन और कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार जाइकोव नाम से एक नई वैक्सीन लेकर आ रही है। यह वैक्सीन उन लोगों को लगाई जाएगी, जिन्होंने अभी तक एक भी टीका नहीं लगाया है। प्रदेश में 14 जनपदों को इस वैक्सीन के लिए चयनित किया गया है, जिसमें सहारनपुर भी शामिल है। गत 27 दिसंबर को जाइकोव का टीका लगाने की सूचना चिकित्सा विभाग के अधिकारियों तक पहुंच गई थी। सरकार के आदेश पर 29 दिसंबर को टीका लगाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षित भी किया गया था, लेकिन वैक्सीन अभी तक नहीं मिली है। अधिकारी वैक्सीन एक सप्ताह के भीतर आने की बात कह रहे थे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि वैक्सीन कब तक आएगी यह कहना मुश्किल है। उन्होंने बताया कि वह भी वैक्सीन आने के इंतजार में हैं। जैसे ही वैक्सीन प्राप्त होगी तो उसे शासन के आदेशानुसार लगाया जाएगा।
विज्ञापन

15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण में तेजी लाएं : जिलाधिकारी
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने नगर निगम अधिकारियों को 15 से 17 आयु वर्ग के किशोरों के टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके लिए उन्होंने रविवार को विशेष अभियान चलाने को कहा। वह शनिवार को नगर निगम में टीकाकरण की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को बूस्टर डोज लगाने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। जिन लोगों ने अभी तक एक भी टीका नहीं लगवाया है उनको चिह्नित कर टीका लगाया जाए। इसके अलावा 15 से 17 आयु वर्ष की आयु के किशोरों को टीका लगाने में वृहद स्तर पर अभियान चलाया जाए। स्कूल और कॉलेजों एवं अन्य सामाजिक संगठनों का भी सहयोग टीकाकरण में लिया जाए। नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. कुनाल जैन ने जिलाधिकारी को बताया कि शहर के अनेक स्थानों पर नगर निगम द्वारा शनिवार को 15 से 17 आयु वर्ग के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ओजपुरा के रविदास मंदिर, मोहम्मदपुर माफी, प्राथमिक विद्यालय गलीरा, खलासी लाइन, लेबर कॉलोनी, कमेला कॉलोनी, पीर वाली गली, वुड सीजनिंग क्षेत्र,नवाब गंज, नुमाइश कैंप, रायवाला, खानआलमपुरा, मुबारकशाह, मातागढ़, मोहित विहार आदि में टीकाकरण चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed