फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   will have to try again for Smart City

स्मार्ट सिटी के लिए फिर होगा प्रयास

Wed, 04 Jan 2017 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Wed, 04 Jan 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
शहरों के विकास से जुड़ी केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्मार्ट सिटी योजना के लिए सहारनपुर को फिर नए सिरे से कसरत करनी होगी। केंद्र सरकार ने योजना का शेड्यूल बनाकर भेजा है, जिसमें योजना के तहत किए जाने वाले कार्यों को विस्तार से बताया गया है। सहारनपुर ने शेड्यूल के मुताबिक तैयारी शुरू भी कर दी है। 
विज्ञापन


योजना के तहत प्रथम चरण में शामिल रहे 98 शहरों में सहारनपुर भी शामिल था। उम्मीद थी कि सहारनपुर भी विकास के पथ पर आगे बढ़ते हुए विकसित शहरों की तरह चमकेगा। योजना के तहत कंसलटेंट एजेंसी और नगर निगम के संबंधित अफसरों ने चयन के लिए प्रस्ताव बनाकर केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया था, मगर सहारनपुर के प्रस्ताव को नकार दिया गया। इसके बाद फिर यही प्रक्रिया एक नहीं, बल्कि तीन बार अपनाई गई, मगर हर बार सहारनपुर का चयन नहीं हो सका था। तैयार किया गया प्रस्ताव चयनकर्ताओं के मानकों पर खरा नहीं उतर सका। 
विज्ञापन


अब सहारनपुर को फिर से मौका मिला रहा है। केंद्र सरकार ने स्मार्ट सिटी की शेड्यूल बनाकर भेजा है। इसके तहत 15 से 25 जनवरी तक काम होगा। पहले तीन दिन शहर के अलग-अलग वर्ग जैसे उद्यमी, व्यापारी, मजदूर, मीडिया आदि से कार्यक्रम आयोजित कर सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद ऑनलाइन या लिखित सुझाव की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जिसमें पूर्व की तरह नगरवासियों को सुुझाव देने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच तक तय होगी कंसलटेंट एजेंसी 
सहारनपुर। योजना के तहत पहले चरण में सहारनपुर को जो कंसलटेंट एजेंसी मिली थी, दूसरे चरण में भी कोई नई एजेंसी न आने की वजह से उसी एजेंसी से काम कराना पड़ा था, मगर एजेंसी ऐसा काम नहीं कर सकी, जिससे सहारनपुर का चयन हो सके।  ऐसे में केंद्र सरकार ने नए चरण में असफल रहे सभी शहरों को सफल शहरों के साथ काम करने वाली कंसलटेंट एजेंसी देने का निर्णय लिया है। 

अधिकारियों का कहना है कि कंसलटेंट एजेंसी पांच जनवरी तक तय हो जाएगी। एजेंसी के अधिकारी शहर को फिर से फेस-1 और फेस-2 में बांटकर विकास का खाका तैयार करेंगे, जिसके आधार पर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। यह प्रस्ताव पहले राज्य सरकार और बाद में केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। 


स्मार्ट सिटी योजना के तहत केंद्र सरकार से शेड्यूल आया है, जिसके तहत 15 से 25 जनवरी तक लोगों से सुझाव लेने के साथ ही अन्य कदम भी उठाए जाने हैं। साथ ही पांच जनवरी तक कंसलटेंट एजेंसी भी तय हो जाएगी। 
- पीके मित्तल, नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी योजना।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed