फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Will boycott China's goods and mobile app

चीन के सामान और मोबाइल एप का करेंगे बहिष्कार

Wed, 17 Jun 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Will boycott China's goods and mobile app
चीन के सामान और मोबाइल एप का करेंगे बहिष्कार
विज्ञापन

सहारनपुर। भारत-चीन सीमा पर हुई झड़प में भारतीय सैनिकों के शहीद होने पर लोगों में चीन के प्रति आक्रोश है। लोगों ने कहा कि चीन के सामान और मोबाइल एप का बहिष्कार करें।
गिल कॉलोनी निवासी एलएलबी के छात्र पुष्पक राज का कहना है कि चीन को आर्थिक चोट पहुंचाना भी बेहद जरूरी है। इसलिए लोग चीन का सामान न खरीदें और स्वदेशी को ही अपनाएं। कोर्ट रोड निवासी विश्वेष कपूर का कहना है कि नागरिकों को अपने मोबाइल फोन से सभी चीनी एप हटाने चाहिए। चीन के किसी भी तरह के सामान का प्रयोग न करें। मिशन कंपाउंड निवासी भारत अखंड वंदेमातरम संस्था के राष्ट्रीय महासचिव शेखर कर्णवाल का कहना है कि चीन हमेशा ही कायराना हरकत करता आया है। भारत सरकार को चीन को मुंहतोड़ जवाब देने की जरूरत है। कोरोना काल में चीन ने गलत हरकत की है। हमारी सेना किसी से कम नहीं है। चीन को उसी की तरह माकूल जवाब दिया जाए। दीवानी कचहरी के अधिवक्ता तुषार अग्रवाल चीनी सामान का बहिष्कार करते हुए कहा कि सभी को यह कार्य करना होगा। उन्होंने और उसके परिवार ने चीनी सामान का बहिष्कार कर दिया है। इसी तरह प्रत्येक नागरिक को अपना कर्तव्य समझना होगा। श्री जगन्नाथ रथयात्रा कमेटी के चेयरमैन भारत कर्णवाल ने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए सरकार से मांग की कि चीन का सामान भारत में आने पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर उठती रही बहिष्कार की मांग
सहारनपुर। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों ने एक- दूसरे से चीन के सामान का बहिष्कार करने की मांग की। लोगों ने कहा कि स्वदेशी सामान ही खरीदें और आत्मनिर्भर भारत बनाएं। सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों ने चीनी सामान को बहिष्कार करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed