फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Will be tested in laboratory quality school bags

प्रयोगशाला में परखी जाएगी स्कूल बैग की गुणवत्ता

Sun, 22 Jan 2017 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 22 Jan 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
शिक्षण संस्थाओं में कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों को सरकार की ओर से मुफ्त दिए जाने वाले स्कूल बैग की गुणवत्ता अब प्रयोगशालाओं में परखी जाएगी। बैग का वितरण विधानसभा चुनाव के बाद ही हो सकेगा। गुणवत्ता परखने के लिए संस्थाओं का निर्धारण किया जा रहा है। जो रैंडमली जांच कर गुणवत्ता को परखेंगी। 
विज्ञापन


सरकार परिषदीय, सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों, सहायता प्राप्त मदरसों, राजकीय इंटर कॉलेजों और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को स्कूल बैग मुफ्त में मुहैया कराती है। वर्षों से चली आ रही यह योजना कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार की वजह से पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


अक्सर देखा गया है कि बच्चों को खराब गुणवत्ता के स्कूल बैग थमा दिए जाते हैं। इसकी वजह शिक्षकों से लेकर अधिकारियों तक की कमीशनखोरी है। शासन भी इस बात से अच्छी तरह वाकिफ है। यही वजह है कि शासन ने नए सत्र से बच्चों को दिए जाने वाले स्कूल बैग की गुणवत्ता को परखने के लिए संस्थाओं का गठन करने का निर्णय लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 रैंडमली जांच में उठे सवाल 
सहारनपुर। कमीशनखोरों ने स्कूल बैग की जांच के बावजूद अपना कमीशन जारी रखने का तरीका खोज लिया है। सूत्रों की मानें तो रैंडमली जांच के लिए कोई भी शिक्षक अच्छी गुणवत्ता वाला ही बैग देगा। जांच टीमों को चाहिए कि वह स्कूलों में जाकर बैग की जांच करें।   


यूनिफार्म की गुणवत्ता पर भी उठते रहे सवाल 
सरकारी स्कूलों में कक्षा आठ तक के बच्चों को सरकार की ओर से नि:शुल्क यूनिफार्म देने का प्रावधान है। ज्यादातर स्कूलों में यूनिफार्म की गुणवत्ता अच्छी नहीं रहती। अभिभावकों द्वारा अक्सर यूनिफार्म गुणवत्ता पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। मगर आज तक किसी भी शिक्षक या संबंधित अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed