फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wife was murdered due to Tantra mantra

तंत्रमंत्र के चलते की थी पत्नी की हत्या

Sat, 21 May 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Wife was murdered due to Tantra mantra
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर क्षेत्र में 62 फुटा रोड पर मस्जिद की छत से गिरकर विवाहिता की मौत होने के मामले में नया मोड़ आ गया। मृतका की मां ने थाना कुतुबशेर में दामाद, एक अज्ञात सहित चार लोगों पर तंत्रमंत्र के चलते उसकी पुत्री की हत्या कर आनन-फानन में शव दफनाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

थाना कुतुबशेर क्षेत्र में 62 फुटा रोड स्थित एक मस्जिद में इमाम उस्मान ने 12 मई की रात नींद में अपनी पत्नी हिना की छत से गिरकर मौत होने की बात मोहल्लेवासियों को बताई थी। इसके बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया था। इस मामले में शनिवार को नया मोड़ आ गया। 62 फुटा रोड निवासी खुर्शीदा पत्नी इकराम ने एसएसपी से मुलाकात कर दामाद उस्मान, एक अज्ञात सहित चार के खिलाफ तंत्रमंत्र के चलते हिना की हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना कुतुबशेर में दर्ज कराए मामले में खुर्शीदा ने बताया कि 10 माह पहले उसने अपनी बेटी हिना का निकाह उस्मान पुत्र हुसैन निवासी बंदरजूड़ मुजाहिदपुर सतीवाला जिला हरिद्वार के साथ किया था। उस्मान 62 फुटा मस्जिद में इमाम है। वह हिना को भी अपने साथ रखता था। खुर्शीदा ने बताया कि 12 मई को उस्मान ने खुर्शीदा को फोन किया और बताया कि उसकी पुत्री को सात मुंह वाली काली माता ने छत से गिराकर मार दिया है, जब खुर्शीदा और उसके रिश्तेदार मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा तो हिना की गर्दन पर धारदार हथियार लगने के निशान मिले थे। इसके अलावा गले, नाक और कान सहित चेहरे पर चोट लगी थी। खुर्शीदा का आरोप है कि उस्मान तंत्र विद्या के चलते सात मुंह वाली काली माता को प्रकट करने का दावा करता है। हिना की मौत पर उस्मान बार-बार कह रहा था हिना को सात मुंह वाली काली माता ने मार दिया है। आरोपी ने मौके पर एक हंडी, कुछ मांस के टुकड़े और सिंदूर भी बिखेर रखा था। खुर्शीदा का कहना है कि उस समय उन्हें कुछ लोगों ने कहा कि मस्जिद की बदनामी होगी। इसलिए कानूनी कार्रवाई न करे। खुर्शीदा का कहना है तब उसने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। बाद में खुर्शीदा को पता चला कि मस्जिद में उस्मान के साथ मुखिया, फैजान और एक अज्ञात व्यक्ति भी रहता है। सभी ने मिलकर हिना की हत्या की है और छत से गिरकर हिना की मौत होना दर्शाया है। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि उस्मान, मुखिया और फैजान और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस रविवार या सोमवार को कब्र से हिना के शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजेगी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से उस्मान और उसके साथी फरार हो गए हैं। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को दबिश दे रही है। शुरुआती जांच में हत्या किए जाने का मामला सामने सामने आया है। आरोपी उस्मान तंत्र विद्या भी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed