Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wife did not go to her in-laws' home with her husband, so he divorced her.

Saharanpur News: पति के साथ ससुराल नहीं गई पत्नी तो दे दिया तलाक

Mon, 02 Nov 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Wife did not go to her in-laws' home with her husband, so he divorced her.
देहात कोतवाली क्षेत्र का मामला, नवजात को देखने ससुराल पक्ष के लोग पहुंचे थे मायके
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र निवासी विवाहिता को उसके मायके से ससुराल ले जाने को लेकर विवाद हो गया। गुस्साए पति ने पत्नी को तलाक दे दिया। विवाहिता की मां की तहरीर पर पुलिस ने पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
न्यू डिफेंस कॉलोनी निवासी चांद बीबी ने पुलिस को दी तहरीर देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी इकरा की शादी कोतवाली मंडी क्षेत्र के धोबीवाला निवासी फरहान के साथ की थी। शादी के बाद ससुराल पक्ष से मतभेद होने के कारण इकरा मायके में रह रही थी। 26 सितंबर 2026 को प्रसव पीड़ा के चलते उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ऑपरेशन से बेटे को जन्म दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि 29 सितंबर को पति फरहान, ससुर इरफान, सास असमा बेगम, मामा गुफरान और नाना इस्लाम नवजात को देखने उनके घर पहुंचे। इस दौरान फरहान का परिवार इकरा को अपने साथ ले जाने की जिद करने लगा। इस पर उन्होंने बड़ा ऑपरेशन होने और स्वास्थ्य ठीक नहीं होने की बात कहते हुए फिलहाल उसे भेजने से मना कर दिया। इस बात पर ससुराल पक्ष के लोग गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने फरहान पर पत्नी को तलाक देने का दबाव बनाया और ऐसा नहीं करने पर घर में घुसने नहीं देने की बात कही। आरोप है कि इसके बाद फरहान ने इकरा को तीन तलाक दे दिया। जाते समय पुलिस में शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। जांच अधिकारी उप निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि फरहान, आसमा बेगम, गुफरान, इस्लाम व इरफान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed