फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wife adamant on getting her husband married

Saharanpur News: पति की शादी कराने पर अड़ी पत्नी

Wed, 21 Feb 2024 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 21 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Wife adamant on getting her husband married
सहारनपुर। थाना सदर बाजार में एक अजब-गजब मामला सामने आया है। एक महिला अपने पति की शादी मोहल्ले की युवती से कराना चाहती है। पुलिस और परिजन महिला को समझाने में लगे हुए हैं, लेकिन महिला जिद कर रही है कि उसके पति की शादी कराई जाए।
विज्ञापन

मामला थाना सदर बाजार क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। एक महिला कुछ दिन पहले ही मां बनी है। इस दौरान घर पर कामकाज के लिए मोहल्ले की एक युवती उनके घर पर रूकी हुई थी। इस बीच महिला के पति को युवती से प्यार हो गया। बाद में युवती को परिजनों ने वापस घर बुला लिया। इसके बाद महिला के पति पत्नी को साफ कह दिया कि वह उसके बिना नहीं रह सकता। पति की इस बात को सुनकर पत्नी परेशान हो गई। इसके बाद वह अपने पति की लड़की से शादी कराने पर अडिग है। इस मामले से पुलिस भी हैरान है और मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है। उधर, थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर संतोष त्यागी ने बताया कि इस तरह मामला संज्ञान में आया है। महिला को समझाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed