फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   White strip missing on highway, life in danger, responsible silent

Saharanpur News: हाईवे पर सफेद पट्टी गायब, जोखिम में जान, जिम्मेदार खामोश

Mon, 18 Dec 2023 01:03 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 18 Dec 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
White strip missing on highway, life in danger, responsible silent
सहारनपुर। कोहरे में मुख्य मार्गों व हाईवे पर सुरक्षा के इंतजाम नाकाफी हैं। सड़कों से सफेद पट्टी गायब है। कई मार्ग ऐसे हैं, जहां पर सफेद पट्टी तो है, लेकिन वह इतनी धुंधली हो गई कि उनका कोहरे में नजर आना मुश्किल है। इससे कोहरे में सड़क हादसों का खतरा और अधिक बढ़ गया है। लेकिन, विभाग के जिम्मेदार भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं है। अमर उजाला टीम ने हाईवे से लेकर मुख्य सड़कों की पड़ताल की। इसमें देखा गया कि कहां पर सफेद पट्टी है और कहां पर नहीं। यहां तक कि कई महत्वपूर्ण जगहों पर न साइन बोर्ड और न ही रिफ्लेक्टर दिखाई दिए। ऐसे में हादसा होने का खतरा है।
विज्ञापन

यहां पर नहीं मिली सफेद पट्टी
- छुटमलपुर के बीच से देहरादून हाईवे गुजर रहा है। हाईवे अति व्यस्त होने के बाद भी सफेद पट्टी नहीं है। इस हाईवे से खनिज वाहनों के साथ ही हजारों यात्री वाहन गुजरते हैं। कई बार बड़े हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन संबंधित विभाग के अधिकारियों का इस तरफ कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

- गागलहेड़ी-मुजफ्फरनगर स्टेट हाईवे पर सफेद पट्टी के निशान बने हुए हैं, लेकिन वह मिट चुके हैं। घने कोहरे में निशान नहीं चमकते है। ऐसे में वाहन चालक को हादसे का डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंबाला-देहरादून हाईवे पर भी यही स्थिति है। हाईवे पर सफेद पट्टी नजर नहीं आती। इनके अलावा जिले के कई ऐसे मार्ग हैं, जिन पर कोहरे में चलना जोखिम भरा हो सकता है।
- टपरी-नागल मार्ग की स्थिति भी ठीक नहीं है। इस मार्ग पर भी सफेद पट्टी नहीं है। यह स्थिति तब है जब कोहरे में हादसे रोकने के लिए शासन की तरफ से भी आदेश आते हैं कि मुख्य मार्गों पर सफेद पट्ठी होनी चाहिए।

सफेद पट्टी से यह होता है फायदा
अत्याधिक कोहरे में कई बार दृश्यता बेहद कम हो जाती है। ऐसे में वाहन चालक सफेद पट्टी पर फोकस करते हुए सफर तय करते हैं, जिससे उन्हें पता रहता है कि वाहन सड़क से नीचे नहीं जा रहा।


वर्जन
हाईवे पर सफेद पट्टी नहीं होने का सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संज्ञान लिया गया है। ऐसे हाईवे चिह्नित किए जाएंगे। इसके बाद संबंधित विभाग को नोटिस जारी होंगे। कोहरे में हाईवे पर सफेद पट्टी का होना बहुत जरूरी है।

-डॉ. दिनेश चंद्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed