फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   When will action be taken against those spreading hatred: Madani

नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कब होगी : मदनी

Tue, 01 Sep 2026 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
When will action be taken against those spreading hatred: Madani
देवबंद(सहारनपुर)। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका में दिए गए एकता और भाईचारे के संदेश पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भारत में भी ऐसे विचारों को गंभीरता से लागू करने की आवश्यकता है। मदनी ने नफरत फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मौलाना मदनी ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा कि यदि मुसलमानों को देश से बाहर निकालने की बात करने वाले हिंदू नहीं हैं, तो आरएसएस को उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि आखिर वह लोग कौन हैं जो मुसलमानों और ईसाइयों के खिलाफ नफरत फैलाते हैं। मदनी ने मॉब लिंचिंग, हिंसा और आर्थिक बहिष्कार का समर्थन करने वालों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि मस्जिदों, मदरसों और शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाने वालों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई है। मुसलमानों के नागरिकता और सांविधानिक अधिकारों पर सवाल उठाने वालों पर भी कार्रवाई की मांग की गई। मदनी ने कहा कि अमेरिका में एकता, भाईचारे और सभी धर्मों के सम्मान की बात निश्चित रूप से सराहनीय है, लेकिन इसकी सबसे अधिक आवश्यकता आज भारत में है।
विज्ञापन

मौलाना मदनी ने कहा कि यदि मोहन भागवत वास्तव में इन विचारों को व्यवहार में लाना चाहते हैं तो उन्हें नफरत फैलाने वालों से खुलकर दूरी बनानी चाहिए। उनके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे यह संदेश जाएगा कि एकता और भाईचारे की बात केवल विदेशों तक सीमित नहीं है। भारत में भी इसे गंभीरता से लागू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed