फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   When the youth power awoke, the rule of the whites was shaken.

युवा शक्ति जब जागी तो गोरों के शासन हिला दिए

Wed, 27 Oct 2021 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
When the youth power awoke, the rule of the whites was shaken.
फीता काटकर कवि सम्मेलन का शुभारम्भ करते सांसद व अन्य - फोटो : SAHARANPUR
...युवा शक्ति जब जागी तो गोरों के शासन हिला दिए
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। श्री भगवती मेला में आयोजित कवि सम्मेलन में युवा प्रतिभाओं ने शासन प्रशासन व नेताओं पर तंज कसे। पाकिस्तान को ललकारा। सेना पर अंगुली उठाने वालों को दुत्कारा और हास्य व्यंग्य से श्रोताओं को लोटपोट कर दिया।
शुभारंभ सांसद प्रदीप चौधरी, संजय कम्हेड़ा, श्याम सिंह पंवार, अंशुमन, डॉ. मनोज जैन और एसआर सैनी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अजय ऐरन, रमेश चंद गर्ग, संदीप तायल, सुहेल खान, तरुण तायल, अरविंद शर्मा, गगन गर्ग, श्रवण शर्मा ने स्वागत किया। हरियाणा के कुलदीप महाबली ने पढ़ा, युवा शक्ति जब जागी तो दुश्मन मिट्टी में मिला दिए, युवा शक्ति जब जागी तो गोरों के शासन हिला दिए। मोहित संगम ने फरमाया उसी सरकार के कदमों में सारा देश झुकता है, जिसे कुछ धमकियों के आगे झुकना नहीं आता। मंतजिर जिगर धानवी ले पढ़ा, जो है मेरे देश का गद्दार, नहीं है जिनको इससे प्यार, जो मजलूमों को सताते है, दंगों से नफरत फैलाते है बसा ले दिल में राम या इस्लाम वो हिंदुस्तान छोड़ दें, वो हिंदुस्तान छोड़ दें। पलवल के विष्णु विराट ने फरमाया जुगनुओं ने शराब पी ली है, अब ये सूरज को गालियां देंगे।
विज्ञापन

सांसद प्रदीप चौधरी ने प्रेरित किया कि राष्ट्र हित का गला घोंट कर छेद न करना थाली में, मिट्टी वाले दिए जलाओ अबकी बार दिवाली में। मा. यशपाल सैनी, आदित्य शर्मा इल्लू, रामू भाई, आशु बजाज, दृष्टि, हिमानी शर्मा, लविश नामदेव, पारस, राजेंद्र कुमार ने शानदार प्रस्तुति दी। संचालन डॉ. अमित गर्ग व आभार मेघ गोपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed