फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   When the Union Minister of State launched the Spade

जब केंद्रीय राज्य मंत्री ने चलाया फावड़ा 

Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
ब्यूरो, सहारनपुर
ब्यूरो, सहारनपुर Updated Sat, 07 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
 When the Union Minister of State launched the Spade
पांवधोई नदी पर फावड़ा चलाती केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन जोशी। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सहारनपुर। पांवधोई नदी की सफाई के लिए शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन जोशी ने नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचकर फावड़ा चलाया। उनके साथ प्रशासनिक अफसरों की पूरी फौज के साथ ही सांसद समेत भाजपा के अनेक नेता भी मौजूद रहे।

मंत्री ने करीब एक घंटा उद्गम स्थल पर बिताया। उन्होंने प्रशासन के कदम को सराहा तथा नदी को साफ, अतिक्रमण से मुक्त और सुंदर बनाने के निर्देश दिए। पांवधोई नदी की सफाई के लिए अमर उजाला पिछले करीब दो महीने से अभियान चला रहा है।
विज्ञापन


समय-समय पर प्रमुखता के साथ समाचार प्रकाशित कर नदी को अविरल और कब्जा मुक्त बनाने के लिए प्रशासन और नागरिकों को जगाने की कोशिश की जाती रही है। जिसके बाद कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी ने नदी की सफाई का बीड़ा उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर के ही निर्देश पर गांव शकलापुरी के प्रधान 26 जून से नदी की सफाई कराने में जुटे हैं। उद्गम स्थल पर नदी के तटों और घाट की सफाई के साथ ही जेसीबी लगाकर नदी का चौड़ीकरण भी किया गया है।

पिछले करीब दो सप्ताह से कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, सीडीओ संजीव रंजन, सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह समेत अनेक अधिकारी उद्गम स्थल का दौरा कर चुके हैं। शुक्रवार को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री साध्वी निरंजन जोशी सहारनपुर में थी।

सर्किट हाउस में बैठक के बाद कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी के आग्रह पर उन्होंने नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचने का निर्णय लिया। उन्होंने उद्गम स्थल पर पहुंचकर न केवल अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए, बल्कि नदी की सफाई के लिए फावड़ा भी चलाया। उनके साथ सांसद राघव लखनपाल शर्मा समेत अनेक भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।  

नदी की सफाई के लिए महाअभियान आज  
पांवधोई नदी की सफाई के लिए आज यानी शनिवार को महाअभियान चलाया जाना है। सफाई अभियान नदी के उद्गम स्थल से शुरू होकर नदी के ढमोला नदी में गिरने के स्थान तक चलाया जाएगा, जिसकी लंबाई पांच किलोमीटर से अधिक है।

इस महाअभियान की शुरूआत प्रात: सात बजे होगी, जिसके लिए सभी को प्रात: छह बजे नदी के उद्गम स्थल पर पहुंचने को कहा गया है। कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी के निर्देश पर पूरे जनपद के तीन हजार से अधिक सफाई कर्मी नदी की सफाई में जुटेंगे।

नदी की सफाई के अभियान से समाज के हर एक वर्ग को जोड़ने की कोशिश की गई है, जिससे कि यह महाअभियान का रूप ले सके। दो हजार से अधिक विद्यार्थियों को भी अभियान से जोड़ने की तैयारी है।


कमिश्नर ने तमाम अधिकारियों को भी नदी के उद्गम स्थल पर प्रात: छह बजे पहुंचने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शहर के सभी 70 पार्षदों को भी मौजूद रहने को कहा गया है। इनके अलावा पांवधोई नदी बचाओ समिति के पदाधिकारी और अनेक सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी मौके पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed