फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   When the money ran out, a Class 11 student staged a robbery of Rs 2.5 lakh

Saharanpur News: रुपये खर्च होने पर 11वीं के छात्र ने रचा ढाई लाख की लूट का नाटक

Tue, 10 Sep 2024 02:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 10 Sep 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
When the money ran out, a Class 11 student staged a robbery of Rs 2.5 lakh
छुटमलपुर(सहारनपुर)। मथाना गांव के 11वीं के छात्र ने ढाई लाख की लूट का नाटक रच दिया। एसपी ट्रैफिक सिद्धार्थ वर्मा भी जांच के लिए थाने पहुंचे। दो घंटे की भागदौड़ के बाद मिले साक्ष्यों के आधार पर जब पुलिस ने छात्र से पूछताछ की तो उसने लूट की झूठी सूचना देने की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन

सोमवार शाम सूचना मिली कि गांव मथाना निवासी एक किशोर से बाइक सवार दो बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूट लिए हैं। इसके बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने किशोर को लेकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। जहां किशोर ने बताया कि वह दोपहर बाद साढ़े तीन बजे बैंक से रुपये निकलवा कर कमेशपुर के रास्ते से अपने गांव जा रहा था। कमेशपुर गांव पार करके तालाब के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उससे नकदी से भरा थैला छीन लिया था। जब उसने पीछा किया तो बदमाश थैले से निकाल कर तीस हजार रुपये और पासबुक फेंक गए थे ताकि उसका ध्यान भटक जाए। जब वह रुपये उठाने रुका तो बदमाश मौके का फायदा उठा कर फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस ने जब बैंक पहुंच कर उसके खाते की डिटेल और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो पता चला कि न तो किशोर बैंक आया और न ही उसने खाते से रुपये निकलवाए। जानकारी करने पर पता चला कि उसके खाते में इतनी रकम थी ही नहीं। इस पर जब पुलिस ने किशोर से पूछताछ की तो उसने बताया कि कुछ दिन पहले परिजनों ने उसे जमा कराने के लिए यह रकम दी थी, जो खर्च हो गए थे। अब परिजन रुपये मांग रहे थे, इसलिए उसने लूट का नाटक किया। पुलिस ने बताया कि किशोर कक्षा 11 का छात्र है। उसे हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed