{"_id":"6503362160dcb1f3390ff348","slug":"when-sick-wife-defecated-on-the-bed-husband-killed-her-saharanpur-news-c-30-1-smrt1051-9525-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: बीमार पत्नी का बिस्तर पर शौच निकला तो पति ने कर दी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: बीमार पत्नी का बिस्तर पर शौच निकला तो पति ने कर दी हत्या
विज्ञापन
- बच्चा नहीं होने और पत्नी की बीमारी के कारण रहता था झगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। न्यू शारदा नगर में बीमार पत्नी का शौच बिस्तर में निकलने से नाराज पति ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पहले थप्पड़ मारे, फिर दीवार की तरफ धक्का दिया। इसके बाद भी पत्नी जिंदा रही तो डंडे से वार कर उसकी हत्या कर दी। पता लगते ही थाना कुतुबशेर पुलिस ने मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला नवीनगर निवासी अलका (28) की शादी न्यू शारदा नगर के रहने वाले संदीप कुमार के साथ दस वर्ष पहले हुई थी। दंपती का कोई बच्चा नहीं था। पुलिस के मुताबिक, अलका काफी से बीमार चल रही थी। कई दिनों से वह बुखार से भी पीड़ित थी। दोनों के बीच अक्सर बच्चे और बीमारी को लेकर विवाद रहता था। बीमार होने के कारण बृहस्पतिवार शाम अलका का बिस्तर पर शौच निकल गया। इससे गुस्साए संदीप ने पहले उसे थप्पड़ मारे और फिर दीवार की तरफ धक्का दे दिया। जमीन पर गिरने के बाद आरोपी ने डंडे से भी उसकी पिटाई की, जिसमें अलका की मौके पर ही मौत हो गई। शोर होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कुतुबशेर थाना प्रभारी चंद्रसेन सैनी मौके पर पहुंचे। उस समय आरोपी पत्नी के शव के पास ही बैठा हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
उधर, एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि अलका के मायके पक्ष को सूचना दी गई है। मृतका के भाई की तरफ से तहरीर दी जा रही है।