फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   When a woman refused to stay in the village, her lover killed a BJP leader

Saharanpur News: गांव में रहने से मना किया तो महिला ने प्रेमी से करा दी भाजपा नेता की हत्या

Thu, 25 Dec 2025 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 25 Dec 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
When a woman refused to stay in the village, her lover killed a BJP leader
धर्म सिंह कोरी। फाइल फोटो
सहारनपुर। नकुड़ पुलिस ने गांव टिडौली में हुए भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि तीसरी आरोपी पुलिस पकड़ से दूर है। महिला के प्रेमी ने ही अपने साथी के साथ मिलकर भाजपा नेता की हत्या की थी। महिला का आचरण ठीक नहीं है। इसलिए भाजपा नेता गांव में रहने से मना करते थे।
विज्ञापन

सात नवंबर की रात गांव टिडौली में भाजपा अनुसूचित मोर्चा अंबेहटा के मंडल अध्यक्ष धर्म सिंह कोरी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आठ नवंबर को बेटे सुशील कुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के खुलासे के लिए स्वाट, सर्विलांस और नकुड़ पुलिस टीम को लगाया था। नकुड़ पुलिस ने बुधवार को गंगोह कस्बे में पशु पैठ बिजलीघर के पास से आरोपी साबिर और वंदना निवासी टिडौली को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल एक तमंचा व एक खोखा कारतूस बरामद हुआ है।
विज्ञापन

-------
इसलिए दिया हत्याकांड को अंजाम
बुधवार को पुलिस लाइन में एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि आरोपी साबिर और वंदना के बीच प्रेम संबंध था। धर्म सिंह कोरी ने करीब दो साल पहले चौसाना निवासी वंदना की टिडौली के प्रदीप कश्यप से शादी कराई थी। शादी के बाद वंदना अपने ससुराल गई, जहां वह साबिर के संपर्क में आ गई थी। जब वंदना के ससुराल वालों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने धर्म सिंह से शिकायत की। शादी में बिचौलिया होने के नाते धर्म सिंह ने वंदना के चालचलन को देखकर गांव छोड़ने के लिए कह दिया था। इससे वंदना और साबिर को लग रहा था कि धर्म सिंह की वजह से उनकी बदनामी हो रही है। इसके चलते उन्होंने धर्म सिंह को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
घटना वाली रात पड़ोस में शादी के डीजे का उठाया फायदा
जिस दिन हत्याकांड को अंजाम दिया गया, उस रात धर्म सिंह के पड़ोस में शादी समारोह था। इसमें तेज आवाज में डीजे बज रहा था। आरोपियों ने इसी का फायदा उठाया। खेत के रास्ते साबिर अपने एक साथी के साथ धर्म सिंह के घेर में पहुंचा। इतना गुस्सा था कि उसने धर्म सिंह के माथे के बीचो-बीच गोली मार दी थी, जिससे धर्म सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी। वंदना भी उस रात टिडौली गांव की बजाय अपने मायके गई हुई थी। पुलिस आरोपी के दूसरे साथी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed