फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   When a glass of wine fell, he made a trident on his forehead with acid.

शराब का गिलास गिरने पर माथे पर तेजाब से त्रिशूल बनाया

Mon, 21 Mar 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
When a glass of wine fell, he made a trident on his forehead with acid.
सहारनपुर। होली के दिन युवक का पैर लगने पर शराब का गिलास गिर जाने से गुस्साए युवकों ने युवक के माथे पर तेजाब से त्रिशूल का निशान बना दिया। अब आरोपी फैसले को दबाव बना रहे हैं। सोमवार को पीड़ित युवक ने परिजनों के साथ एसएसपी से मिल कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी ने सदर बाजार पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

थाना सदर बाजार की कांशीराम कॉलोनी के निवासी अनिल कुमार ने सोमवार को एसएसपी आकाश तोमर से मिल कर शिकायती पत्र दिया। बताया कि उसने कृष्णापुरी कॉलोनी में नींव खोदने का ठेका लिया था। कुछ युवक भी उसके साथ काम कर रहे थे। होली के दिन 18 मार्च को कमरे की सफाई करते समय एक युवक का शराब से भरा गिलास उसका पैर लगने से गिर गया। गुस्साए युवकों ने उसे पकड़ उसके माथे पर तेजाब से त्रिशूल का निशान बना दिया और गाल पर भी हैप्पी होली लिख दिया। परिजन उसे थाना सदर बाजार में लाए। पुलिस ने उसका मेडिकल कराया और तहरीर भी ली, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी युवक फैसले को दबाव बना कर धमकी दे रहे है। एसएसपी ने सदर बाजार पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed