फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wheat crop caught fire due to spark from LT line

Saharanpur News: एलटी लाइन की चिंगारी से गेहूं की फसल में लगी आग

Sun, 14 Apr 2024 03:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Wheat crop caught fire due to spark from LT line
गंगोह। गांव उम्मेदगढ़ में एलटी लाइन से उठी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। समय रहते ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया वरना गेहूं की सारी फसल जल जाती।
विज्ञापन

ग्राम उम्मेदगढ़ निवासी किसान सजिंदर कुमार ने बताया कि उसके खेत में 20 बीघा गेहूं कटा हुआ पड़ा है। दोपहर को एलटी लाइन से उठी चिंगारी से गेहूं की फसल में आग लग गई। तभी ग्रामीणों की नजर गेहूं में लगी पर आग पर पड़ गई। ग्रामीणों ने गेहूं की पुलियों को इधर उधर कर आग पर काबू पा लिया। किसान का कहना है कि गत वर्ष बिजली का पोल टूट गया था। उक्त पोल को ऊर्जा निगम ने बल्ली के सहारे रोक रखा है। एलटी लाइन के तारों के टकराने से चिंगारियां उठती रहती हैं। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम से खंभे बदलवाने की मांग की है। एसडीओ सतीश रावत ने कहा कि वह जेई को मौके पर भेजकर जल्द से जल्द पोल बदलवाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed