फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ... whatever be the religion, keep India in the chest

मजहब कोई भी हो, सीने में हिंदुस्तान रखते हैं

Sun, 16 Oct 2022 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
... whatever be the religion, keep India in the chest
जैन बाग में श्री दिगंबर जैन वार्षिक गजरथ महोत्सव यात्रा के कार्यक्रमों की संख्या में आयोजित कवि ? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। डा. अर्जुन सिसौदिया ने अपनी रचना में कहा-दिलों में देश का जज्बा अजब तूफान रखते हैं, वतन पर जान देने का सभी अरमान रखते हैं, हम अशफाक, बिस्मिल और उधम सिंह के बेटे, मजहब कोई भी हो, सीने में हिंदुस्तान रखते हैं।
विज्ञापन

जैन बाग स्थित धर्मशाला में गजरथ महोत्सव कार्यक्रमों की शृंखला में आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ श्रीजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात मां जिनवाणी की स्तुति के साथ काव्य पाठ में कवि विनीत चौहान ने अपनी प्रस्तुति दी। उन्होंने सुनाया, हम प्राण हथेली पर लेकर दिल में एहसास लिए बैठे हैं, दुश्मन के स्वागत की खातिर कुछ तोपें खास लिए बैठे हैं, बढ़ चले मृत्यु के परवाने, जीवन की परवाह किसे है, जीवन जीने की खातिर मृत्यु की प्यास लिए बैठे हैं। प्रसिद्ध कवि डॉ. विष्णु सक्सेना ने सुनाया - आसमां छू लो अगर तुम तो फूल मत जाना, यह हिंडोला गरुर का है, भूल मत जाना, करो भला जो किसी का याद मत रखना, तुम्हारा भला करे कोई उसको भूल मत जाना। डॉ. प्रवीण शुक्ल ने हंसाते सुनाया - दस-बीस लोग नहीं, तेरे पीछे यह सारा संसार पड़ेगा, इससे पीछा छुड़ाएगा कब तक, यह पीछे बार-बार पड़ेगा, चाहे कुछ भी कमा लेना, लेकिन यह बात मेरी याद रखना, राजनीति के चक्कर में तुझको भी जाना हरिद्वार पड़ेगा। सपना ने कहा- मां त्रिशला के राजदुलारे नीर क्षीर भगवान की जय, सत्य अहिंसा के उद्घोषक परम धीर भगवान की जय, आओ मिलकर करें अनुसरण सभी दिगंबर संतों का, अपने हाथ उठाकर बोलो भगवान महावीर की जय। सोनल जैन ने कहा- सीता अनुसूया जैसी साधना आराधना से परिवार का आधार बेटियां, शुभ और लाभ दोनों एक हाथ में रख कर हर एक दिन ही त्योहार बने बेटियां, बेटियों को बेटों से कम ना आंका करें, मुश्किलों में पतवार बने बेटियां। इनके अलावा कवि अनिल अग्रवंशी ने भी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन, चंद्र जैन, देवेंद्र जैन, शशांक जैन, अमित जैन, राजीव जैन, अनुज जैन, विपिन जैन, अरुण जैन, अविनाश, जैन संदीप जैन, अजय जैन, मुकेश जैन, संजय जैन, राजीव जैन, आयुष जैन, राजा जैन, विनय जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाल लगाकर की सेवा
कार्यक्रम में जैन मिलन पार्श्व ने दूध व चाय का स्टाल लगाकर सेवा की, जिसका उद्घाटन नितिन जैन ने किया। इस दौरान महावीर प्रसाद जैन, अभिषेक जैन, विपिन जैन, दिनेश जैन, पुनीत जैन, निखिल जैन, संजय जैन, संदीप जैन, अनुज जैन, राकेश मौजूद रहे।

श्री दिगंबर जैन वार्षिक गजरथ महोत्सव यात्रा के कार्यक्रमों की संख्या में आयोजित कवि सम्मेलन में

श्री दिगंबर जैन वार्षिक गजरथ महोत्सव यात्रा के कार्यक्रमों की संख्या में आयोजित कवि सम्मेलन में- फोटो : SAHARANPUR

श्री दिगंबर जैन वार्षिक गजरथ महोत्सव यात्रा के कार्यक्रमों की संख्या में आयोजित कवि सम्मेलन में

श्री दिगंबर जैन वार्षिक गजरथ महोत्सव यात्रा के कार्यक्रमों की संख्या में आयोजित कवि सम्मेलन में- फोटो : SAHARANPUR

जैन बाग में श्री दिगंबर जैन वार्षिक गजरथ महोत्सव यात्रा के कार्यक्रमों की संख्या में आयोजित कवि ?

जैन बाग में श्री दिगंबर जैन वार्षिक गजरथ महोत्सव यात्रा के कार्यक्रमों की संख्या में आयोजित कवि ?- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed