फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   What kind of VIP platform is this, the water tank was found closed here

ये कैसा वीआईपी प्लेटफार्म यहां तो बंद मिली पानी की टंकी

Fri, 28 Oct 2022 11:06 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
What kind of VIP platform is this, the water tank was found closed here
रेलवे स्टेशन पर मॉडर्न टॉयलेट का निरीक्षण करती यात्री सुविधा समिति सदस्य गीता ठाकुर। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रेलवे बोर्ड की यात्री सुविधा समिति सदस्य गीता ठाकुर ने यात्री सुविधाओं को लेकर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर तमाम अव्यवस्था मिली। वीआईपी प्लेटफार्म नंबर चार पर पानी की टंकी बंद मिली, जबकि शौचालयों में गंदगी और हाथ साफ करने के लिए साबुन तक नहीं रखी थी।
विज्ञापन

यात्री सुविधा समिति की सदस्य गीता ठाकुर शुक्रवार को सड़क मार्ग से रेलवे स्टेशन पर पहुंची। सबसे पहले उन्होंने प्लेटफार्म नंबर चार के पास बने मॉडर्न टॉयलेट का निरीक्षण किया। सदस्य ने यहां मौजूद स्टाफ से यात्री सुविधाओं को लेकर बात की तो वह इधर-उधर देखने लगा। अंदर जाकर देखा तो सफाई व्यवस्था ठीक नहीं मिली। कुछ टंकियां खराब पड़ी थी। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

प्लेटफार्म नंबर एक पर बने सामान्य शौचालय का निरीक्षण किया तो यहां भी गंदगी मिली। हाथ धोने के लिए साबुन तक नहीं मिली। महिला यात्रियों के लिए सेनेटरी नैपकिन की कोई व्यवस्था नहीं मिली। लकड़ी पुल खस्ता मिला। जिस पर उन्होंने सीनियर सेक्शन इंजीनियर शमशेर जफर (कार्य) बुलाया और सुधार करने के निर्देश दिए। इस दौरान सीएमआई महेश ठाकुर, प्रदीप गिल्होत्रा, डिप्टी स्टेशन अधीक्षक हरीश गुजराल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्री और कुली से की बात
-गीता ठाकुर ने निरीक्षण के दौरान यात्री और कुली से भी बात की। कुली से पूछा कि एक दिन में कितना कमा लेते हो, जिस पर कुली ने बताया कि 300 रुपये कमा लेते हैं। इसी तरह प्लेटफार्म पर बैठे यात्री से बात कर सुविधाओं की जानकारी ली।

-यात्री सुझाव पेटी लगाए जाए
- यात्री सुविधा समिति सदस्य ने यात्रियों की सुविधा के लिए सुझाव पेटी लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही स्टेशन पर नशेड़ी लोगों को हटाने के लिए जीआरपी-आरपीएफ को कहा गया, साथ ही स्टेशन के प्रवेश द्वार से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed