फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   What didn't happen in 60 years, it did in six years: Beniwal

60 साल में जो नहीं हुआ, वह छह साल में किया : बेनीवाल

Tue, 10 Nov 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
What didn't happen in 60 years, it did in six years: Beniwal
- भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष का हुआ स्वागत
विज्ञापन

सहारनपुर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल के सहारनपुर शहर में पहुंचने पर विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। दिल्ली रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो सामान्य कार्यकर्ता को भी उच्च पद का दायित्व सौंपती है। भाजपा ने बीते छह साल में देशहित में जो कार्य किए, वैसा बीते 60 साल मे भी नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्येक कार्यकर्ता एक विचार के साथ काम करता है और वह विचार है राष्ट्रवाद। इसी के तहत केंद्र सरकार ने कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए हटाने का काम किया। कोरोना काल में भाजपा कार्यकर्ता ने समाज सेवा का अच्छा कार्य किया। मोदी रसोई के नाम से रसोई चलाईं और भोजन वितरित किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों के नाम पर कांग्रेस ड्रामेबाजी करती रही और कांग्रेस के युवराज ट्विटर ट्विटर खेलते रहे।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सिंह सैनी, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी, विधायक देवेंद्र निम, किरत सिंह, महापौर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा, पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, रविन्द्र मोल्हू, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन राजपाल सिंह जुड़डा, मुकेश चौधरी, दिनेश सेठी, सरसावा नगर पालिका चेयरमैन विजेंद्र मोंगा, हेमन्त अरोड़ा, अमित गगनेजा, किशोर शर्मा, शीतल विश्नोई, विपिन कुमार, योग चुग, अनिल मित्तल, अमित वर्मा, गौरव गर्ग, नूतन शर्मा, वर्षा चोपड़ा, सुमेर शेखावत, नीलू राणा, मयंक गर्ग, सत्यार्थ प्रकाश, सूरज शुक्ला, विपिन सलूजा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के काफिले से ट्रैफिक रहा जाम
गागलहेड़ी की तरफ से शहर में आने के दौरान क्षेत्रीय अ ध्यक्ष के काफिले में बड़ी संख्या में वाहन शामिल रहे। इस कारण देहरादून रोड पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक जाम भी हो गया।

---- यहां हुए स्वागत
गागलहेड़ी में महानगर उपाध्यक्ष दुष्यंय यादव, विनीत गुप्ता ने, कैलाशपुर में अजय सिंह व कुलबीर राणा के नेतृत्व में, राकेश केमिकल पर भाजयुमो महामंत्री किशोर शर्मा के नेतृत्व में और आंबेडकर चौक पर एम आजाद अंसारी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जेल चुंगी, चौधरी चरण सिंह चौक, दीवानी कचहरी, कलक्ट्रेट, पूर्व सांसद राघव लखनपाल के आवास, हसनपुर चौक, होटल केआर प्लाजा, मवीकलां में भी स्वागत हुआ। इस बीच क्षेत्रीय अध्यक्ष ने डॉ भीमराव आंबेडकर, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, श्री विश्वकर्मा, सरदार पटेल आदि महापुरुषों की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed