फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Well done to those who spoil harmony on festivals

त्योहारों पर सद्भाव बिगाड़ने वालों की खैर नहीं

Fri, 31 Jul 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Well done to those who spoil harmony on festivals
बड़गांव थाने में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते सीओ देवबंद - फोटो : SAHARANPUR
रामपुर मनिहारान/अंबेहटा/ बड़गांव/ गंगोह (सहारनपुर)। ईद उल अजहा व रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर आयोजित की गई शांति समिति की बैठकों में लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर ही अपने अपने त्योहार मनाएं।
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान में आयोजित बैठक में एसडीएम देवेंद्र पांडेय ने लोगों से अपील की कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए खुले में कुर्बानी न करें। मास्क का प्रयोग पुलिस को देखकर नहीं बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए करें। थाना प्रभारी छोटे सिंह, ईओ आरसी मौर्य, मास्टर जहीर अब्बासी, पूर्व चेयरमैन शहाबुद्दीन अहमद, आबिद हसन, मौलाना शमशेर कासमी, मुफ्ती आरिफ, काजी नदीम आदि रहे।
विज्ञापन

अंबेहटा में आयोजित बैठक में थाना प्रभारी नकुड सुशील कुमार सैनी ने कहा कि प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से परहेज करें। उन्होंने ईदुल अजहा पर विशेष सफाई कराने के निर्देश नगर पंचायत कर्मियों को दिए। चेयरमैन पति इनाम शाकिर, चौकी प्रभारी नरेश सिंह, एसआईं देवेंद्र सिंह, सभासद राजकुमार खुराना, दानिश शफीक, फरमान कुरैशी, डा निर्देश सैनी, सऊद अहमद, रिफाकत अली, फैजान कुरैशी, अर्शी शफीक, नासिर अंसारी, असलम अहमद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़गांव में हुई बैठक में सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस जरूरी है। थानाध्यक्ष रणवीर सिंह ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। प्रधान अमर सिंह, पप्पू, नाथीपाल, रविंद्र राणा, मेघराज, इमरान, कुलदीप, डा ईश्वर राणा, सुखपाल शर्मा, महेंद्र, सुखपाल, सुरेंद्र सिंह रहे।

गंगोह कोतवाली परिसर में हुई बैठक में एसडीएम पूरन सिंह राणा व सीओ चौब सिंह ने ईद की नमाज घरों में ही अदा करने के साथ ही कोई भी ऐसा कार्य न करने की अपील की जिससे आपसी प्रेम व भाईचारे पर आंच आए। पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद, हिदायत करीम अंसारी, मौलाना खुशनूद, सभासद दीपांशु गोयल, शारिक अंसारी, गगन गर्ग, ईओ कृष्ण मुरारी, नौशाद चौधरी, मौलाना जहीर, मौलाना महमूद, लेबनान हाफिज रहे। संचालन श्रवण शर्मा ने किया।

अंबेहटा में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते सुशील सैनी

अंबेहटा में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते सुशील सैनी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed