फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Welfare of living beings by listening to Shiva Maha Purana: Kalendranand

शिव महापुराण कथा के श्रवण से जीव का कल्याण : कालेंद्रानंद

Sun, 25 Jul 2021 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Welfare of living beings by listening to Shiva Maha Purana: Kalendranand
सहारनपुर। राधा विहार में स्थित औघड़दानी नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास के प्रथम दिन शोभायात्रा निकालकर श्री शिव महा पुराण कथा का शुभारंभ किया। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा शिव महा पुराण के श्रवण से जीव का कल्याण होता है।
विज्ञापन

रविवार को श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में आयोजित श्री शिव महा पुराण कथा का शुभारंभ मुख्य यजमान नरेश चंदेल ने परिवार के साथ व्यास पीठ का पूजन और तिलक कर किया। इस मौके पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा शिव ही ब्रह्ममण का परम तत्व हैं। शिव ही त्रिगुणात्मक सत्ता को धारण कर सृष्टि को चेतना प्रदान करते हैं। भोलेनाथ की शरण में ही जीव का परम कल्याण होता है। शिव शब्द का अर्थ कल्याण एवं संतुलन है। शिव ही सृष्टि के आदि और अनंत हैं। शिव ही चराचर में आत्मतत्व रूप मौजूद हैं। शिव ही मुक्ति का परमधाम है। इस दौरान अरुण स्वामी, शिवम राय, अनिल कश्यप, कार्तिक सैनी, उमा वर्मा, सुचेता राय, रेखा राणा, कविता गुप्ता, रेखा अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed