फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Welfare of farmers a priority for BJP governments: Ramkumar

किसानों का कल्याण भाजपा सरकारों की प्राथमिकता: रामकुमार

Sat, 16 Jan 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Welfare of farmers a priority for BJP governments: Ramkumar
सर्किट हाउस में पत्रकारो से वार्ता करते भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान तोर्चा के रामकुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकुमार सहरावत ने कहा कि किसानों का कल्याण करना केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। नए कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष ने भ्रम फैलाया है। हमारी सरकारों की नीयत साफ है। सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को स्वीकार किया।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के कार्यकाल में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। देश के अंदर भी जनता को खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। भाजपा सरकारें किसानों के कल्याण के लिए वचनबद्ध हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को सरकार ने स्वीकार किया है। देश देख रहा है कि केंद्र सरकार की नीयत पहले भी साफ थी और आने वाले दिनों में किसानों की भलाई के लिए काम करेगी। उन्हें आशा है कि आंदोलन कर रहे किसान संगठन सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को स्वीकार करेंगे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबको धरना और प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन हिंसा, पथराव और अराजकता की स्थिति नहीं होनी चाहिए। विपक्ष किसानों को गुमराह कर रहा है। विपक्ष नहीं चाहता कि किसानों का कल्याण हो, लेकिन हमारी सरकारें किसानों की भलाई के लिए काम करती रहेगी। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री अनिल पुंडीर, महानगर अध्यक्ष सुधीर पंवार, विजेंद्र चौधरी, मीडिया प्रभारी गौरव गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed