फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Welcomed new year, celebrated celebration

नववर्ष किया स्वागत, मनाया जश्न

Thu, 31 Dec 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Welcomed new year, celebrated celebration
थाना सदर रोड़ स्थित एक सभागार में नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोरोना संक्रमण को लेकर बंदिशों के बीच शहर में कई जगहों पर सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित कर नववर्ष का स्वागत किया गया। नए साल को लेकर युवाओं में उत्साह नजर आया और लोग गीतों पर जमकर थिरके। कोरोना के डर की वजह पिछले वर्ष की अपेक्षा कार्यक्रम कम हुए।
विज्ञापन

कोतवाली सदर बाजार मार्ग पर स्थित एक शिक्षण संस्थान में नव पूर्व की संध्या पर कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें नव वर्ष 2021 का स्वागत किया गया और पुराने छात्रों को प्रमाणपत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसके साथ ही नए छात्रों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में महापौर संजीव वालिया, आईआईए चेयरमैन रविंद्र मिगलानी, महंत राघवेंद्र स्वामी, योगेश दहिया शामिल हुए। इस मौके पर छात्राओं ने गीत गाए और डीजे की धुन पर नृत्य भी किया। कोरोना की वजह से सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित कर सरकार की गाइडलाइन का पालन किया गया। इस दौरान संस्थान निदेशक तरन्नुम अख्तर, शहजाद रश्मि टेरेंस, आदिल मिर्जा, मंजू, सुशील कुमार, आशी जैन, शारिक जुबैरी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा शहर के कुछ होटलों व रेस्टोरेंट में सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित हुए, जहां पर लोगों ने एक-दूसरे को गुलदस्ता भेंटकर बधाई दी। इसके साथ ही होटलों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया। शाम के समय लोगों ने परिवार के साथ होटलों में जाकर डिनर किया, लेकिन ज्यादातर लोगों ने कोरोना संक्रमण के डर की वजह से घरों पर ही नव वर्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धार्मिक स्थल पर गए लोग
सहारनपुर। नववर्ष को लेकर शहर से बड़ी संख्या में लोग धार्मिक स्थलों पर भी गए। कोर्ट रोड निवासी राजेंद्र कुमार, दीपक सैनी, राजू अपने दोस्तों के साथ श्री नीलकंठ महादेव के दर्शन करने के लिए गए। इसके अलावा सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर, मां वैष्णोदेवी दरबार, मथुरा, वृंदावन, अयोध्या, हरिद्वार और ऋषिकेश स्थित धार्मिक स्थलों पर भी जाकर लोगों ने प्रभु नववर्ष के मंगलमय होने की कामना की।

सोशल मीडिया देते रहे बधाई
सहारनपुर। नववर्ष को लेकर लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने फोटो डालकर एक-दूसरे को बधाई दी। पूरे दिन फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और ट्वीटर नव वर्ष की शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी रहा।

थाना सदर रोड़ स्थित एक सभागार में नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं

थाना सदर रोड़ स्थित एक सभागार में नववर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुति देती छात्राएं- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed