फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Weeds spread in Chhuchhakpur due to the death of father and son

पिता-पुत्र की मौत से छुछकपुर में पसरा मातम

Sat, 16 Apr 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Weeds spread in Chhuchhakpur due to the death of father and son
अंबेहटा (सहारनपुर)। सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत के बाद छुछकपुर गांव में मातम पसरा है। करुण रुंदन की आवाज सन्नाटे को चीर रही थी।
विज्ञापन

गांव का हर शख्स महिलाएं-पुरुष सभी सुंदर के घर की तरफ दौड़े जा रहे थे। हर किसी के मुंह से यहीं निकल रहा था, बहुत बुरा हुआ। सुंदर और उसके आठ साल के मासूम बेटे की मौत की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। परिवार में तो कोहराम ही मच गया। इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी की आंखों में आंसू ला दिए। पूरा गांव इस हादसे की खबर से शोक में डूब गया था। परिवार के लोगों की करुण रुंदन की आवाज से गांव के लोग भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। सुंदर की पत्नी उषा भी सड़क हादसे में गंभीर घायल है और जिला अस्पताल में जिंदगी के लिए मौत से लड़ रही है।

चौकर मिल में काम करता था सुंदर
हादसे में मारा गया सुंदर चौकर मिल में काम करता था। उसके भाई शिवचरण ने बताया, कि सुंदर चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। चौकर मिल में काम करके वह वह परिवार का भरण पोषण कर रहा था। उसकी मौत से परिवार को गहरा सदमा लगा है।

मृतक सुंदरलाल का फाइल फोटो

मृतक सुंदरलाल का फाइल फोटो- फोटो : SAHARANPUR

घायल बालक

घायल बालक- फोटो : SAHARANPUR

घायल महिला

घायल महिला- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed