फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Wedding invitations will be given on WhatsApp, fine for creating riots

व्हाटसएप पर देंगे शादी के निमंत्रण, हुडदंग मचाने पर होगा जुर्माना

Fri, 25 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Wedding invitations will be given on WhatsApp, fine for creating riots
गांव बंदाहेडी की पंचायत में शामिल ग्रामीण - फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा (सहारनपुर)। बंदाहेड़ी गांव के लोगों ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर अंकुश लगाने के लिए पंचायत का आयोजन किया। पंचायत में ग्रामीणों ने जहां मंगलामुखी को दी जाने वाली बधाई की राशि तय कर दी है, वहीं फिजूलखर्ची पर रोक लगाकर बच्चों की शिक्षा पर जोर देने की बात कही गई।
विज्ञापन

गांव में हुई पंचायत में सर्व समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत में कहा गया कि खुशी के मौके पर मंगलामुखी बधाई लेने परिवारों में आते हैं तथा मनमानी रकम वसूलते हैं। पंचायत में मंगलामुखी को दी जाने वाली बधाई की रकम पांच सौ से ग्यारह सौ रुपये तय की है, साथ ही निर्णय लिया गया कि यदि कोई व्यक्ति इस फैसले के विरुद्ध चलता पाया गया तो उसे ग्यारह हजार रुपये बतौर जुर्माना मंदिर में देने पड़ेंगे। इसके अलावा शादी के निमंत्रण पत्र बांटने की प्रक्रिया को भी बदलने की पहल की गई। तय हुआ कि निमंत्रण पत्र को व्हाट्सएप के माध्यम से ही भेजा जाएगा। शराब पीकर गांव में हुड़दंग मचाने पर भी पंचायत ने जुर्माना तय किया है। इसके अलावा फिजूलखर्ची को कम करके बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने पर भी पंचायत में एक राय बनी। तेज आवाज वाले डीजे भी अब गांव में नहीं बजेंगे। पंचायत में सभी प्रस्तावों को सर्व समाज के लोगों ने एक मत होकर मंजूरी दी। पंचायत की अध्यक्षता चौधरी धर्मपाल सिंह व संचालन सुखदेव सिंह ने किया। पंचायत में मांगेराम, डॉ. जयकरण सिंह, जसवीर स्वामी, प्रेम सिंह, धीरज सिंह, बबलेश, सुशीला, विशंभर सिंह, अजय, डायरेक्टर अजब सिंह, हरि सिंह कोरी, गुल्लर कश्यप, धीर सिंह, प्रभात शर्मा, धर्मेंद्र उपाध्याय, विकास, नीरज चौधरी, देश कुमार, नितिन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed