फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   weather news

Saharanpur News: तेज हवा और हल्की बूंदाबांदी से दो डिग्री गिरा तापमान

Mon, 16 Mar 2026 12:58 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
weather news
सहारनपुर। रविवार को सुबह से ही घटाएं छाए रहने, तेज हवा चलने और बूंदाबांदी से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। मौसम विभाग ने सोमवार को बारिश होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

जनपद में पिछले कई दिन से हल्के बादल आ रहे थे, लेकिन उसके बावजूद धूप निकल रही थी। रविवार की सुबह, जब लोग जगे तो काली घटाएं छाई हुई थी। प्रात: करीब सात बजे बेहद हल्की बूंदाबांदी बेहट रोड क्षेत्र में हुई। इसके साथ ही तेज हवा चलती रही, जिसकी वजह से हल्की सर्दी का अहसास हुआ। दोपहर करीब 12 बजे बादल छट गए और धूप निकल आई। इसके बाद शाम चार बजे तक कभी धूप तो कभी बादलों की छांव आती रही। उसके बाद फिर से आसमान बादलों से घिर गया। शाम करीब पौने पांच बजे बादलों की गर्जना के साथ पूरे शहर में बूंदाबांदी हुई। शनिवार की तुलना में रविवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री तथा अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 15 और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, मौसम विभाग ने रविवार की रात 11 बजे के बाद बूंदाबांदी होने का अनुमान जताया है। सोमवार को सुबह दस बजे तक हल्की धूप निकलने के बाद फिर से बादल छाए रहने और दोपहर दो बजे तक फिर से बूंदाबांदी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

------
स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं बूंदाबांदी
मौसम बदल रहा है। इन दिनों में बारिश में भीगना स्वास्थ्य खराब कर सकता है, क्योंकि इस समय जुकाम और बुखार का प्रकोप बना हुआ है। चिकित्सक कुछ भी ठंडा खाने से भी परहेज रखने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि बारिश में भीगने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed