फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A drive to remove encroachments was carried out on Jain College Road.

Saharanpur News: जैन कॉलेज रोड पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Thu, 10 Sep 2026 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
A drive to remove encroachments was carried out on Jain College Road.
कलक्ट्रेट परिसर में म​स्जिद के नीचे से मिले कुएं की बैरिकेडिंग करते पुलिसकर्मी। 
सहारनपुर। जनसुनवाई में आई शिकायत के बाद नगर निगम के अतिक्रमणरोधी दस्ते ने बुधवार को जैन कॉलेज रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। सड़कों पर रखे सामान के लिए दुकानदारों का चालान किया गया और जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

नगर निगम का अतिक्रमणरोधी दस्ता बुधवार की दोपहर प्रवर्तन दल के जवानों के साथ जैन कॉलेज रोड पर पहुंचा। टीम ने सिविल लाइंस चौकी से शुरू होकर जैन कॉलेज तक अतिक्रमण हटवाया। निगम की टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। सड़कों पर रेहड़ियां खड़ी कर सामान बेच रहे लोग इधर-उधर निकल गए। खोखा संचालक बंद कर भाग गए, जबकि थड़ा चलाने वालों ने अपने थड़े उठाकर सुरक्षित स्थानों पर रखे। इसके बावजूद कई दुकानदारों द्वारा सड़क पर रखा सामान जब्त किया गया। इसके अलावा कई लोगों ने जुर्माना चुकाकर सामान छुड़वाया।
विज्ञापन

अतिक्रमण प्रभारी सुधीर शर्मा ने बताया कि लोगों से लगातार अतिक्रमण न करने की अपील की जा रही है। उसके बावजूद लोग सड़कों पर कब्जा कर लेते हैं। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed