फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   We have been waiting for one and a half year, now the apheresis machine will start working soon

Saharanpur News: डेढ़ साल से था इंतजार, अब जल्द शुरू होगी एफेरेसिस मशीन

Wed, 18 Jun 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 18 Jun 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
We have been waiting for one and a half year, now the apheresis machine will start working soon
सहारनपुर। बारिश के सीजन में डेंगू फैलने लगता है। एसबीडी जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को डेढ़ साल पहले मिली एफेरेसिस मशीन शुरू हो जाएगी। अस्पताल प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। जिससे डेंगू के मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

जिले में रविवार को झमाझम बारिश हुई थी। इसके बाद सोमवार रात बूंदाबांदी हुई। बारिश के चलते जगह-जगह जलभराव हुआ। ऐसे में डेंगू का लार्वा मिलना शुरू हो जाता है। बारिश को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। पिछले साल 31 जनवरी 2024 को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक को शासन से एफेरेसिस मशीन मिली थी। कुछ समय पहले दिल्ली से टीम ने स्थानीय औषधि निरीक्षक को साथ लेकर ब्लड बैंक का निरीक्षण किया था। दिल्ली से लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी हो गई है।
विज्ञापन

उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही लाइसेंस मिलने के बाद मशीन शुरू हो जाएगी। डेंगू के सीजन में प्लेटलेट्स के लिए भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी। क्योंकि, निजी अस्पतालों में जंबो पैक के लिए लोगों को पांच से 10 हजार रुपये चुकाने पड़ते हैं। प्लेटलेट्स निकालने की प्रक्रिया में करीब दो घंटे लगते हैं। ऐसे में डेंगू के मरीज बढ़ने पर निजी अस्पतालों में भी जंबो पैक के लिए कतारें लगती हैं। इसका फायदा उठाकर दलाल सक्रिय हो जाते हैं और मनमाने दामों पर लोगों से जंबो पैक का सौदा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed